[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

झाझा मारवाड़ी युवा मंच की एक अनोखी पहल, बच्चों के बीच बढ़ी चहल पहलडॉ0 राम अधार जोसफ जी को अखिल भारतीय किसान कांग्रेस उत्तरप्रदेश पूर्वी जोन का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायलअरवल पुलिस ने पायस मिशन स्कूल में शुरू किया ‘ऑपरेशन विधि पालक’ और ‘दीदी पुलिस टीम’ कार्यक्रमअरवल पुलिस का लाइन डे कार्यक्रम आयोजित, पुलिसकर्मियों की समस्याओं का त्वरित समाधान का दिया निर्देशअरवल: दोर्रा पंचायत में लगा सहयोग शिविर, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर हुआ समाधानमेंटेनेंस कार्य से बुधवार को दस बजे से दोपहर एक बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगीशेखपुरा में नग्न अवस्था में मिली युवक की लाश का खुलासा, घर में घुसने के बाद हुई थी हत्याबाबा झुमराज मंदिर बटिया के पुजारी नारायण सिंह का हृदय गति रुकने से मौतकुंडवा चैनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 124 लीटर नेपाली देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
अरवलबिहारराज्य

अरवल पुलिस का लाइन डे कार्यक्रम आयोजित, पुलिसकर्मियों की समस्याओं का त्वरित समाधान का दिया निर्देश

अरवल पुलिस का लाइन डे कार्यक्रम आयोजित, पुलिसकर्मियों की समस्याओं का त्वरित समाधान का दिया निर्देश

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

अरवल। पुलिस केंद्र, अरवल में लाइन डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अनुरोध कक्ष का संचालन कर पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की समस्याओं, शिकायतों और मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना गया।

पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों की ओर से रखी गई समस्याओं के त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि पुलिसकर्मियों की समस्याओं का समयबद्ध तरीके से निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

कार्यक्रम के बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस केंद्र की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रशासनिक एवं कार्यालयीन कार्यों, अभिलेखों के संधारण तथा लंबित मामलों की समीक्षा की गई। संबंधित शाखा प्रभारियों को कार्यालयीन कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता और गुणवत्ता बनाए रखने के साथ अभिलेखों का सुव्यवस्थित संधारण करने तथा लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों से अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। साथ ही पुलिस केंद्र की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी, उत्तरदायी एवं जनहितैषी बनाने पर विशेष जोर दिया।

Check Also
Close