
झाझा मारवाड़ी युवा मंच की एक अनोखी पहल, बच्चों के बीच बढ़ी चहल पहल
शिक्षा साथी नमक कार्यक्रम का प्रखण्ड के बाराजोर मध्य विद्यालय में किया गया आयोजन।
ज़रूरत मंद विधार्थियों को बाँटी मुफ्त पाठ्य सामग्रियां। बच्चों के चेहरे पर छाई मुस्कान।
विद्यालय के HM संजय भूषण ने मंच के युवाओं की खुल कर, जमकर की तारीफ।
मुख्य अतिथि जिला परिषद् सदस्य, बच्चों को हमेशा शिक्षा के प्रति जगाने वाले नेता धर्मदेव यादव हुए शामिल।
बाराजोर के मुखिया प्रतिनिधि अनवर अंसारी ने बच्चों को शिक्षा के प्रति किया जागरूक।
जमुई जिला ब्यूरो डॉ बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट
खबर विस्तार से आगे…
जमुई: मारवाड़ी युवा मंच द्वारा शिक्षा साथी’ नामक एक विशेष अभियान की शुरुआत की गई है। बुधवार को उक्त कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ झाझा के बाराजोर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच शैक्षणिक सामग्री किट के वितरण से किया गया। उक्त शैक्षणिक अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना और उन्हें बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित करना है।
इस कार्यक्रम में विशेष रूप से जिला परिषद शिक्षा समिति अध्यक्ष धर्मदेव यादव, बाराजोर के मुखिया प्रतिनिधि प्रो. अनवर और प्रधानाचार्य संजय भूषण अतिथि के रूप में उपस्थित थे। आए हुए सभी अतिथियों ने जहां मारवाड़ी युवा मंच के इस सेवा कार्य की सराहना की और बच्चों को मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं,शैक्षणिक किट पाकर लाभुक बच्चे अत्यंत हर्षित व प्रफुल्लित नजर आ रहे थे।
कार्यक्रम के तहत विद्यालय के बच्चों के बीच नोटबुक (कॉपी), पेन, पेंसिल और अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्रियों का वितरण किया गया। इसके साथ ही बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए उन्हें चाकलेट और टॉफियां भी दी गईं। इस पहल के तहत संस्था ने तीन मुख्य लक्ष्य निर्धारित किए हैं:
मुफ्त शिक्षा सहयोग: आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को पढ़ाई में हर संभव मदद देना।
शैक्षणिक सामग्री वितरण: बच्चों को पढ़ाई के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध कराना।
मेंटरशिप: बच्चों को सही मार्गदर्शन देकर उनके कौशल का विकास करना।
इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजक शिवम बोहरा, मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष व शाखा सचिव क्रमशः राजेश सुल्तानियां व राजन केजरीवाल तथा मीडिया प्रभारी निर्णय बोहरा ने मुख्य भूमिका निभाई। इसके साथ ही मंच के सक्रिय सदस्य संजीव बंका, मिथिलेश भलोटिया, प्रवीण भलोटिया, सौरव झुनझुनवाला और अंकित अग्रवाल सहित कई अन्य सदस्य भी मौजूद रहे और अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।




















