[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू, 29 सितंबर से नामांकनजमुई की घटना से मर्माहत है महिला समाज: आकांक्षा किरण, नगर परिषद् सदस्यफंदे से लटकती मिली महिला की लाश, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोपएमएलसी बना तो हर स्नातक को दिलाऊंगा 5 लाख का ब्याज मुक्त ऋण: रजनीश रंजनबाबा झुमराज मंदिर बटिया की अप्रैल-मई की आय-व्यय का ब्योरा सार्वजनिकभारत-नेपाल सीमा के पास 297 लीटर नेपाली शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तारकुंडवाचैनपुर में SSB-पुलिस की संयुक्त छापेमारी, 198 लीटर नेपाली शराब बरामदझाझा में बीती रात्रि गणेश भगवान् की मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस पर पथराव, कई पुलिस कर्मी को आई चोटेंझाझा GRP थाना अध्यक्ष को मिली बड़ी कामयाबी, चोरी के मोबाइल के साथ दो आरोपी गिरफ्तारबिक्रमगंज: जनता दरबार में 88 परिवादियों की समस्याओं की हुई सुनवाई
अरवलबिहारराज्य

करपी परियोजना के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर टीएचआर का सफल वितरण

करपी परियोजना के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर टीएचआर का सफल वितरण

गर्भवती व धात्री महिलाओं और बच्चों को निर्धारित मानकों के अनुसार उपलब्ध कराया गया पोषण आहार

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

अरवल। जिलाधिकारी श्रीमती अमृषा बैंस के निर्देशानुसार शुक्रवार, 31 जुलाई 2026 को अरवल जिले के करपी परियोजना अंतर्गत सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर टीएचआर (Take Home Ration) का सफलतापूर्वक वितरण किया गया।

वितरण के दौरान गर्भवती एवं धात्री महिलाओं, 6 माह से 3 वर्ष तक के बच्चों तथा अन्य पात्र लाभुकों को निर्धारित मानकों के अनुरूप पोषण सामग्री उपलब्ध कराई गई। वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूरा किया गया, ताकि प्रत्येक पात्र लाभुक को सरकार की पोषण योजना का लाभ मिल सके।

अधिकारियों ने किया केंद्रों का अनुश्रवण

टीएचआर वितरण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं पर्यवेक्षिकाओं द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों का लगातार अनुश्रवण किया गया। अभिलेखों का सत्यापन करने के साथ आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

इस दौरान लाभार्थियों को संतुलित पोषण, स्वच्छता तथा मातृ-शिशु स्वास्थ्य से संबंधित आवश्यक जानकारी भी दी गई।

जिला प्रशासन ने कहा कि कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण तथा मातृ-शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है। सभी कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है।

Check Also
Close