[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत के बाद पताही में जन सुराज कार्यकर्ताओ ने मनाया जश्नजन-समस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जमुई DM ने जनता दरबार में दिए सख्त निर्देशसावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर हर महादेव से गूंजे शिवालयबांकीपुर के चुनावी नतीजे मूल कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का परिणाम: आनंद कुमार चंद्रवंशीसीमावर्ती गांवों के 15 युवाओं को मिला बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षणफंदे से लटका मिला 36 वर्षीय युवक का शव, गांव में मची सनसनीRLM प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ने शोकाकुल परिवारों से मिलकर दी सांत्वना।ए.एस. कॉलेज बिक्रमगंज में “नशा मुक्त युवा–विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रमबिक्रमगंज एसडीएम ने मालियाबाग में किया अतिक्रमण का निरीक्षण,  हटाने का दिया निर्देशसिकंदरा में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा, दो गिरफ्तार; तीन कट्टे और चार कारतूस बरामद
जमुईबिहारराज्य

जमुई में वन्यजीवों से होने वाली क्षति पर मिलेगा मुआवजा, 24 घंटे के भीतर देनी होगी सूचना

जमुई में वन्यजीवों से होने वाली क्षति पर मिलेगा मुआवजा, 24 घंटे के भीतर देनी होगी सूचना

जमुई जिला ब्यूरो डॉ बीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट

जमुई। वन्यजीवों के कारण मानव जीवन, पशुधन, फसल एवं संपत्ति को होने वाली क्षति पर बिहार सरकार के प्रावधानों के तहत प्रभावित लोगों को आर्थिक सहायता (मुआवजा) प्रदान किया जाएगा। इस संबंध में जमुई वन प्रमंडल ने आम नागरिकों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

वन प्रमंडल द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति की वन्यजीवों के हमले में मृत्यु हो जाती है, कोई घायल हो जाता है अथवा पशुधन, फसल या अन्य संपत्ति को नुकसान पहुंचता है, तो प्रभावित व्यक्ति या उसके परिजनों को घटना के 24 घंटे के भीतर संबंधित वन क्षेत्र कार्यालय, वन प्रमंडल कार्यालय या निकटतम थाना में लिखित आवेदन देना होगा।

विभाग ने बताया कि आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने के बाद स्थल निरीक्षण एवं जांच की जाएगी। जांच में घटना की पुष्टि होने पर बिहार सरकार के निर्धारित नियमों के अनुसार मुआवजा स्वीकृत किया जाएगा।

वन प्रमंडल ने लोगों से अपील की है कि वन्यजीवों के आवागमन वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतें तथा किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल निकटतम वन कार्यालय या वनकर्मी को दें, ताकि आवश्यक कार्रवाई समय पर की जा सके।

मुआवजा योजना एवं आवेदन प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए संबंधित वन प्रक्षेत्र कार्यालय या वन प्रमंडल कार्यालय, जमुई से संपर्क किया जा सकता है।

Check Also
Close