[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

फंदे से लटका मिला 36 वर्षीय युवक का शव, गांव में मची सनसनीRLM प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ने शोकाकुल परिवारों से मिलकर दी सांत्वना।ए.एस. कॉलेज बिक्रमगंज में “नशा मुक्त युवा–विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रमबिक्रमगंज एसडीएम ने मालियाबाग में किया अतिक्रमण का निरीक्षण,  हटाने का दिया निर्देशसिकंदरा में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा, दो गिरफ्तार; तीन कट्टे और चार कारतूस बरामदड्रोन से निगरानी में SSB 20वी बटालियन की बड़ी कार्रवाई, 279 लीटर नेपाली शराब के साथ स्कॉर्पियो बरामदSSB 20वी बटालियन की बड़ी कामयाबी, नेपाल से भारत लाई जा रही 54 लीटर नेपाली शराब बरामद, तस्कर फरारबिक्रमगंज में 31 अगस्त से शुरू होगा विहंगम योग जयंती समारोह, विश्व शांति वैदिक महायज्ञ का आयोजनजेनिथ सोशल फाउंडेशन द्वारा खेल प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं को मैडल, ट्रॉफी व कॉपी-कलम देकर किया गया सम्मानितजमुई में वन्यजीवों से होने वाली क्षति पर मिलेगा मुआवजा, 24 घंटे के भीतर देनी होगी सूचना
पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

SSB 20वी बटालियन की बड़ी कामयाबी, नेपाल से भारत लाई जा रही 54 लीटर नेपाली शराब बरामद, तस्कर फरार

SSB 20वी बटालियन की बड़ी कामयाबी, नेपाल से भारत लाई जा रही 54 लीटर नेपाली शराब बरामद, तस्कर फरार

ब्यूरो रिपोर्ट सुजीत कुमार 

पूर्वी चंपारण/कुंडवा चैनपुर। एसएसबी 20वीं बटालियन, सीतामढ़ी के जवानों ने कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र में विशेष पेट्रोलिंग के दौरान नेपाल से भारत लाई जा रही नेपाली शराब की खेप बरामद की है। कार्रवाई शनिवार, 1 अगस्त को शाम करीब 5:35 बजे भारत-नेपाल सीमा के बॉर्डर पिलर संख्या 347/2, हिरापुर गांव के समीप की गई।

एसएसबी के अनुसार, गोआबारी बीओपी की स्पेशल पेट्रोलिंग पार्टी सहायक उप निरीक्षक राजीव चंद देव के नेतृत्व में क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान नेपाल की ओर से एक व्यक्ति स्कूटी से भारत की तरफ आता दिखाई दिया। पेट्रोलिंग पार्टी को देखते ही वह व्यक्ति स्कूटी और उस पर लदा सामान मौके पर छोड़कर नेपाल की ओर भागने लगा।

जवानों ने उसका पीछा किया, लेकिन सीमा नजदीक होने के कारण वह नेपाल की ओर भागने में सफल रहा। इसके बाद जवानों ने मौके पर छोड़ी गई स्कूटी और सामान की जांच की।

54 लीटर नेपाली शराब बरामद

जांच के दौरान 150 बोतल Relax नेपाली शराब (300 एमएल प्रति बोतल) तथा 30 बोतल Rahar नेपाली शराब (300 एमएल प्रति बोतल) बरामद की गई। दोनों को मिलाकर कुल 54 लीटर नेपाली शराब बरामद हुई। इसके साथ ही एक होंडा एक्टिवा स्कूटी भी जब्त की गई है।

एसएसबी के मुताबिक, कार्रवाई चांस एनकाउंटर के आधार पर की गई। बरामद शराब और स्कूटी को कब्जे में लेकर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फरार व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है।

बरामदगी: 54 लीटर नेपाली शराब और एक होंडा एक्टिवा स्कूटी
कार्रवाई स्थल: बॉर्डर पिलर 347/2, हिरापुर
थाना: कुंडवा चैनपुर, पूर्वी चंपारण
कार्रवाई: एसएसबी, गोआबारी बीओपी
तस्कर: मौके से नेपाल की ओर फरार

Check Also
Close