
RLM प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ने शोकाकुल परिवारों से मिलकर दी सांत्वना।
रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट
दावथ, (रोहतास) दिनारा विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय विधायक एवं राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ने रविवार को दावथ प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा कर शोकाकुल परिवारों से मुलाकात की और दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान उन्होंने कहा कि “दुःख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवारों के साथ खड़ा होना मेरा नैतिक दायित्व है।”
आलोक सिंह ग्राम गिद्दा में जदयू नेता अजय चौधरी की माता जी, जगोधरा में पूर्व प्रमुख राजेंद्र सिंह के भाई, तथा मालियाबाग में दीनानाथ यादव के पिता जी के निधन पर उनके आवास पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना की।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि विकास पटेल, मुखिया संजय सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष गंगा कुशवाहा, RLM प्रखंड अध्यक्ष बृजेश कुशवाहा, पैक्स अध्यक्ष सतेंद्र सिंह, ज्योति कुशवाहा, वार्ड पार्षद कपिल पासवान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।




















