[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर हर महादेव से गूंजे शिवालयबांकीपुर के चुनावी नतीजे मूल कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का परिणाम: आनंद कुमार चंद्रवंशीसीमावर्ती गांवों के 15 युवाओं को मिला बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षणफंदे से लटका मिला 36 वर्षीय युवक का शव, गांव में मची सनसनीRLM प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ने शोकाकुल परिवारों से मिलकर दी सांत्वना।ए.एस. कॉलेज बिक्रमगंज में “नशा मुक्त युवा–विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रमबिक्रमगंज एसडीएम ने मालियाबाग में किया अतिक्रमण का निरीक्षण,  हटाने का दिया निर्देशसिकंदरा में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा, दो गिरफ्तार; तीन कट्टे और चार कारतूस बरामदड्रोन से निगरानी में SSB 20वी बटालियन की बड़ी कार्रवाई, 279 लीटर नेपाली शराब के साथ स्कॉर्पियो बरामदSSB 20वी बटालियन की बड़ी कामयाबी, नेपाल से भारत लाई जा रही 54 लीटर नेपाली शराब बरामद, तस्कर फरार
पूर्वी चम्पारणप्रौद्योगिकीबिहारराज्य

सीमावर्ती गांवों के 15 युवाओं को मिला बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण

20वीं वाहिनी ने डिजिटल कौशल के साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ाया कदम, प्रशिक्षण पूर्ण होने पर बांटे प्रमाण-पत्र

सीमावर्ती गांवों के 15 युवाओं को मिला बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण

20वीं वाहिनी ने डिजिटल कौशल के साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ाया कदम, प्रशिक्षण पूर्ण होने पर बांटे प्रमाण-पत्र

ब्यूरो रिपोर्ट सुजीत कुमार

पूर्वी चंपारण। गृह मंत्रालय, भारत सरकार के नागरिक कल्याण कार्यक्रम (CAP) 2026–27 के अंतर्गत 20वीं वाहिनी द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सीमा चौकी बरवाखुर्द एवं कुंडवा चैनपुर के कार्यक्षेत्र में आने वाले वाइब्रेंट ग्राम बरवाखुर्द एवं परसा के कुल 15 युवक-युवतियों को प्रशिक्षण दिया गया। रामा फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को कंप्यूटर का व्यावहारिक ज्ञान एवं डिजिटल कौशल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर तथा स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाना था।

03 अगस्त 2026 को श्री विकास दीप सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी (कार्यवाहक कमांडेंट) के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर श्री बिरजू रजक, उप कमांडेंट एवं निरीक्षक (सामान्य) आलोक कुमार, 20वीं वाहिनी उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए प्रमाण-पत्र वितरित किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

20वीं वाहिनी का यह प्रयास सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं के कौशल विकास, डिजिटल सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Check Also
Close