बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत के बाद पताही में जन सुराज कार्यकर्ताओ ने मनाया जश्न

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत के बाद पताही में जन सुराज कार्यकर्ताओ ने मनाया जश्न
मोतिहारी: बांकीपुर उपचुनाव में जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के जीत पर प्रखंड में जन सुराज कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। जीत की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया।
इसके बाद पटाखे फोड़े और रंग-गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने इस जीत को बिहार की राजनीति में बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण जनादेश बताया।
उन्होंने कहा कि जनता ने विकास, पारदर्शिता और नई राजनीति पर भरोसा जताते हुए जन सुराज के पक्ष में अपना समर्थन दिया है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रशांत किशोर के समर्थन में जमकर नारे लगाए और इसे आम जनता के विश्वास तथा जन सुराज की विचारधारा की जीत बताया।
जश्न में जन सुराज नेता नीरज झा, आशुतोष कुमार झा, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए। सभी ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए मिठाइयां बांटी और उत्साह के साथ जीत का जश्न मनाया।




















