[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानितभारत से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में छिपाकर लाए जा रहे 30 लाख रुपये बरामद, गौर में 14.64 लाख नकद भी जब्त
जमुईबिहारराज्य

पंचायत भवन ढोंढरी में जन सहयोग शिविर का आयोजन, बड़ी संख्या में ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधान

पंचायत भवन ढोंढरी में जन सहयोग शिविर का आयोजन, बड़ी संख्या में ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधान

जमुई से चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट

जमुई: सोनो: प्रखंड अंतर्गत ढोंढरी पंचायत स्थित पंचायत भवन में बुधवार को आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जन सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना तथा लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करना था।

शिविर में राजस्व, बिजली, आपूर्ति, बाल विकास समेत विभिन्न विभागों से संबंधित पुराने मामलों के साथ-साथ बड़ी संख्या में नए आवेदन प्राप्त हुए। मौके पर मौजूद बीडीओ श्रीमती खुशबू कुमारी ने प्राप्त आवेदनों में से अधिकांश मामलों का तत्काल निष्पादन कराया।

वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा ग्रामीणों को टीबी के लक्षण, बचाव, समय पर जांच और उपचार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

बीडीओ खुशबू कुमारी ने बताया कि शिविर में प्राप्त अधिकांश मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया है। वहीं, जिन मामलों का तत्काल निष्पादन संभव नहीं हो सका, उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

शिविर में बीडीओ खुशबू कुमारी, बीपीआरओ अमित कुमार, पीओ, सीडीपीओ सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में समाजसेवी संजय कुमार मंडल, मुखिया राम ठाकुर, सरपंच नकुल ठाकुर, मो. नौशाद सहित कई वार्ड सदस्यों एवं स्थानीय गणमान्य लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। ग्रामीणों ने जन सहयोग शिविर को आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में सराहनीय पहल बताया।

Check Also
Close