[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

झाझा श्री कृष्ण गौशाला के दिन फिरने वाला है, गौशाला चकाचक कैसे हो इस पर उपाध्यक्ष सुरेश कुमार की अध्यक्षता में हुआ मंथन।शिक्षक दिवस पर पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशशहीद बाबू जगदेव प्रसाद के शहादत दिवस पर कोटि-कोटि नमनश्री श्री 108 वैष्णवी दुर्गा मन्दिर के संयोजक प्रभाश बंका एंड टीम के द्वारा, आयोजित हुआ मटका फोड़ प्रतियोगिता।धर्म की स्थापना, अधर्म का विनाश और मानवता के कल्याण का शाश्वत संदेश ही श्रीकृष्ण के जीवन-दर्शन का मूल आधार है:– निवेदिता सिन्हाअरवल में 90 दिवसीय स्वास्थ्य जांच अभियान का शुभारंभ, 30 वर्ष से अधिक उम्र के 4.68 लाख लोगों की होगी स्क्रीनिंगशॉर्ट सर्किट से हेमचंद सत्तू फैक्ट्री में लगी भीषण आग, एक करोड़ की संपत्ति जलकर राखदावथ में पैक्स अध्यक्षों के साथ सहकारिता विभाग की विशेष बैठक, डाटा सत्यापन और कंप्यूटरीकरण पर जोरनहर में गंभीर कटाव को लेकर सिंचाई विभाग में सौंपा आवेदन, शीघ्र मरम्मत की मांगजहरीले सर्प के डसने से 8 वर्षीय मासूम की मौत, दूसरी बच्ची की हालत नाजुक
अरवलबिहारराज्य

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से पहुंची ₹1100 की राशि

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से पहुंची ₹1100 की राशि

अरवल में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस सहित कई पदाधिकारी रहे मौजूद

अरवल जिला ब्यूरो बीरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

अरवल। बिहार सरकार की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों के खाते में मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के कर-कमलों द्वारा डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से ₹1100 की पेंशन राशि हस्तांतरित की गई।

इस दौरान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निशक्तता पेंशन योजना एवं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के लाभार्थियों को पेंशन की राशि उनके बैंक खातों में भेजी गई।

अरवल में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी श्रीमती अमृषा बैंस सहित जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को समय पर पेंशन का लाभ उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई। सरकार की इन योजनाओं का उद्देश्य वृद्धजनों, विधवाओं, दिव्यांगजनों एवं अन्य पात्र जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उनके जीवन को सुरक्षित एवं सुगम बनाना है।

डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खाते में राशि हस्तांतरित होने से लाभार्थियों को पेंशन प्राप्त करने में पारदर्शिता और सुविधा मिलती है।

Check Also
Close