[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

झाझा श्री कृष्ण गौशाला के दिन फिरने वाला है, गौशाला चकाचक कैसे हो इस पर उपाध्यक्ष सुरेश कुमार की अध्यक्षता में हुआ मंथन।शिक्षक दिवस पर पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशशहीद बाबू जगदेव प्रसाद के शहादत दिवस पर कोटि-कोटि नमनश्री श्री 108 वैष्णवी दुर्गा मन्दिर के संयोजक प्रभाश बंका एंड टीम के द्वारा, आयोजित हुआ मटका फोड़ प्रतियोगिता।धर्म की स्थापना, अधर्म का विनाश और मानवता के कल्याण का शाश्वत संदेश ही श्रीकृष्ण के जीवन-दर्शन का मूल आधार है:– निवेदिता सिन्हाअरवल में 90 दिवसीय स्वास्थ्य जांच अभियान का शुभारंभ, 30 वर्ष से अधिक उम्र के 4.68 लाख लोगों की होगी स्क्रीनिंगशॉर्ट सर्किट से हेमचंद सत्तू फैक्ट्री में लगी भीषण आग, एक करोड़ की संपत्ति जलकर राखदावथ में पैक्स अध्यक्षों के साथ सहकारिता विभाग की विशेष बैठक, डाटा सत्यापन और कंप्यूटरीकरण पर जोरनहर में गंभीर कटाव को लेकर सिंचाई विभाग में सौंपा आवेदन, शीघ्र मरम्मत की मांगजहरीले सर्प के डसने से 8 वर्षीय मासूम की मौत, दूसरी बच्ची की हालत नाजुक
जमुईबिहारराज्य

झाझा में धान की रोपनी के दौरान आकाशीय बिजली का कहर, महिला की मौत; दो घायल

झाझा में धान की रोपनी के दौरान आकाशीय बिजली का कहर, महिला की मौत; दो घायल

जमुई जिला ब्यूरो डॉ बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

जमुई/झाझा। झाझा प्रखंड अंतर्गत सर्किल नंबर-1 की कर्मा पंचायत के सहिया गांव के समीप संघरा गांव में सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो अन्य महिलाएं घायल हो गईं।

बताया जाता है कि कुछ ग्रामीण महिलाएं खेत में धान की रोपनी कर रही थीं। इसी दौरान तेज बारिश और बादल गर्जन के बीच अचानक आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से अनिल खैरा की पत्नी चमेली देवी (25 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, बगल के खेत में काम कर रहीं ललन खैरा की पत्नी सुखिया देवी और राकेश कुमार की पत्नी निर्मला देवी भी आकाशीय बिजली की चपेट में आकर घायल हो गईं। दोनों घायल महिलाओं का गांव में प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।

घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

Check Also
Close