[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

16.8 लीटर नेपाली शराब के साथ नाबालिग समेत एक गिरफ्तार, बाइक जब्त“वंदे मातरम्” के जयघोष के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा मोतिहारीकालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा 550 बैग यूरिया जब्त, चालक फरारभारत-नेपाल सीमा पर SSB की कार्रवाई, 60 लीटर नेपाली शराब और बाइक बरामददावथ सीएचसी से निकली तिरंगा यात्रा, जयघोष से गूंजा बाजारकुंडवा चैनपुर में SSB की बड़ी कार्रवाई, 200 नशीली गोलियां, गांजा और दो बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तारस्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के तहत 20वीं वाहिनी SSB ने चलाया वंदे मातरम् एवं हर घर तिरंगा अभियानघोड़ासहन में घर के पीछे का खपड़ैल मकान तोड़कर चोरी, सोना-चांदी के जेवरात व ₹75 हजार नकद गायबखेत में धान का बिचड़ा डालने के दौरान वज्रपात से महिला की मौत, परिजनों में पसरा मातमझाझा में धान की रोपनी के दौरान आकाशीय बिजली का कहर, महिला की मौत; दो घायल
जमुईबिहारराज्य

खेत में धान का बिचड़ा डालने के दौरान वज्रपात से महिला की मौत, परिजनों में पसरा मातम

खेत में धान का बिचड़ा डालने के दौरान वज्रपात से महिला की मौत, परिजनों में पसरा मातम

जमुई से चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट

जमुई/सोनो: जमुई जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र में खेत में धान का बिचड़ा डालने के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना ढोंढरी पंचायत अंतर्गत गोरबा मटिहाना गांव की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, गोरबा मटिहाना गांव के मंडल टोला निवासी मिथलेश मंडल की 27 वर्षीय पत्नी पूजा कुमारी गांव से सटे खेत में धान का बिचड़ा डाल रही थीं। इसी दौरान अचानक तेज बारिश के साथ जोरदार वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से पूजा कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि संजय कुमार मंडल मौके पर पहुंचे और मृतका के परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत मिलने वाली 3 हजार रुपये की सहायता राशि परिजनों को दाह-संस्कार के लिए प्रदान की।

मुखिया प्रतिनिधि ने परिजनों को प्राकृतिक आपदा प्रबंधन के तहत मिलने वाली सरकारी सहायता राशि दिलाने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिया।

इधर, महिला की अचानक हुई मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

Check Also
Close