
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के तहत 20वीं वाहिनी SSB ने चलाया वंदे मातरम् एवं हर घर तिरंगा अभियान
ब्यूरो रिपोर्ट सुजीत कुमार
सीतामढ़ी: स्वतंत्रता दिवस समारोह–2026 के अंतर्गत मंगलवार, 11 अगस्त 2026 को ‘वंदे मातरम् अभियान (चरण–III)’ एवं ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत 20वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB), सीतामढ़ी के विभिन्न समवायों द्वारा अपने-अपने कार्यक्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इस दौरान तिरंगा रैली, मिनी मैराथन/देशभक्ति दौड़ के साथ-साथ सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं के लिए वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जवानों, युवाओं एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया और राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं राष्ट्रहित के प्रति समर्पण का संकल्प लिया।

20वीं वाहिनी SSB के इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले युवाओं एवं आमजन के बीच राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना रहा।
कार्यक्रम के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों और सुरक्षा बलों के बीच आपसी जुड़ाव एवं राष्ट्रहित की भावना को भी बढ़ावा दिया गया।
वंदे मातरम् 🇮🇳 | जय हिंद 🇮🇳




















