[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

16.8 लीटर नेपाली शराब के साथ नाबालिग समेत एक गिरफ्तार, बाइक जब्त“वंदे मातरम्” के जयघोष के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा मोतिहारीकालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा 550 बैग यूरिया जब्त, चालक फरारभारत-नेपाल सीमा पर SSB की कार्रवाई, 60 लीटर नेपाली शराब और बाइक बरामददावथ सीएचसी से निकली तिरंगा यात्रा, जयघोष से गूंजा बाजारकुंडवा चैनपुर में SSB की बड़ी कार्रवाई, 200 नशीली गोलियां, गांजा और दो बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तारस्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के तहत 20वीं वाहिनी SSB ने चलाया वंदे मातरम् एवं हर घर तिरंगा अभियानघोड़ासहन में घर के पीछे का खपड़ैल मकान तोड़कर चोरी, सोना-चांदी के जेवरात व ₹75 हजार नकद गायबखेत में धान का बिचड़ा डालने के दौरान वज्रपात से महिला की मौत, परिजनों में पसरा मातमझाझा में धान की रोपनी के दौरान आकाशीय बिजली का कहर, महिला की मौत; दो घायल
पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

“वंदे मातरम्” के जयघोष के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा मोतिहारी

“वंदे मातरम्” के जयघोष के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा मोतिहारी

ब्यूरो रिपोर्ट सुजीत कुमार 

पूर्वी चंपारण: संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार एवं कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार के निर्देश के आलोक में हर घर तिरंगा अभियान 2026 के तहत जिला प्रशासन, पूर्वी चंपारण के सौजन्य से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में समाज के सभी वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

तिरंगा यात्रा में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के अलावा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि, चिकित्सक, संस्कृति कर्मी, व्यवसायी, शिक्षक, खिलाड़ी, समाहरणालय कर्मी एवं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के साथ हुई शुरुआत

तिरंगा यात्रा की शुरुआत समाहरणालय परिसर से हुई। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन से हुई, जिसके बाद राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ का गायन किया गया। समाहरणालय परिसर में वंदे मातरम् की थीम पर बनाई गई भव्य रंगोली भी आकर्षण का केंद्र रही।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य देशभक्ति, राष्ट्र गौरव एवं राष्ट्रवाद की भावना को मजबूत करना तथा व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।

इन मार्गों से होकर गुजरी तिरंगा यात्रा

तिरंगा यात्रा समाहरणालय परिसर से निकलकर मुख्य पथ, कचहरी चौक, राजा बाजार, बलुआ ओवरब्रिज, सदर अस्पताल, रेड क्रॉस एवं टाउन थाना होते हुए गांधी संग्रहालय पहुंची। यात्रा के दौरान लोगों ने देशभक्ति के नारे लगाए।

गांधी संग्रहालय में यात्रा के समापन से पूर्व उपस्थित गणमान्य लोगों एवं प्रतिभागियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

बताया गया कि पूर्वी चंपारण जिले के सभी अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर पर भी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में आम लोगों ने भाग लिया।

🇮🇳 हर हाथ में तिरंगा, हर दिल में हिंदुस्तान!
वंदे मातरम्! भारत माता की जय!

Check Also
Close