
सुईया, झाझा केशरवानी कांवरिया कैंप पंहुची पूर्व MLA निक्की हेम्ब्रम, सेवादारों की किया जबरदस्त स्वागत
अखिल भारतीय केसरवानी कांवरिया सेवा शिविर फाउंडेशन
बिहार राज्य संवाददाता डॉ. बीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट
सावन माह में शिवभक्त कांवर की सेवा हेतु समर्पित अखिल भारतीय केसरवानी कांवरिया सेवा शिविर फाउंडेशन में कटोरिया विधानसभा की पूर्व विधायक एवं लोकप्रिय जननेत्री आदरणीया श्रीमती निक्की हेंब्रम ने पहुंचकर कांवरिया बंधुओं की सेवा एवं व्यवस्था का अवलोकन किया।
शिविर पहुंचने पर फाउंडेशन के पदाधिकारियों, महिला सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्हें अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं पावन चुनरी भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने उनका हृदय से अभिनंदन करते हुए शिविर में आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त की।
अपने संबोधन में श्रीमती निक्की हेंब्रम जी ने कहा कि कांवरिया बंधुओं की निस्वार्थ सेवा भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपरा का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इस प्रकार का सेवा शिविर समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने उन्हें स्मृति चिह्न एवं सम्मान प्रदान करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। शिविर में उपस्थित महिला सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्यों की जानकारी दी तथा भविष्य में भी समाजहित एवं धर्महित के कार्यों में सहयोग का संकल्प व्यक्त किया।
इस अवसर पर पूरा शिविर परिसर “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से गूंज उठा तथा श्रद्धा, सेवा और सम्मान का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।




















