[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

तपोभूमि सिद्धपीठ परमानंद पुरी कुटीधाम मालियाबाग मे रंगनाथ स्वामी झूला महोत्सव का हुआ आयोजन, 24 घंटे का हुआ अखंड हवनडिजिटल आभा आईडी से सुरक्षित होगा स्वास्थ्य रिकॉर्ड, अरवल में ASHA फैसिलिटेटरों को प्रशिक्षणसमनपुर वाइब्रेंट विलेज में एसएसबी का चिकित्सा शिविर, 61 ग्रामीणों का हुआ निःशुल्क उपचाररेलवे की एक और सौगात, धनबाद से कोयंबटूर के बीच चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेसSSB 20वी बटालियन की बड़ी कार्रवाई: 420 बोतल नेपाली शराब व बाइक जब्त, तस्कर नेपाल फरारशेखपुरा -सड़क सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य के लिए यातायात थानाध्यक्ष सदाशिव कुमार साहा को पुलिस कप्तान हिमांशु ने किया सम्मानितग्राम प्रधान केशव मूर्ति ग्रामवासीयों क्षेत्र वासियों और देशवासियों को 15 अगस्त पर बधाई दी एवं शुभकामनाएं दीसुईया, झाझा केशरवानी कांवरिया कैंप पंहुची पूर्व MLA निक्की हेम्ब्रम, सेवादारों की किया जबरदस्त स्वागतसमाज ने खोया अपना हमदर्द, शंभू प्रसाद के निधन पर उमड़ा शोक की लहरशॉर्ट सर्किट से हेमचंद सत्तू फैक्ट्री में लगी भीषण आग, एक करोड़ की संपत्ति जलकर राख
पटनाबिहारराज्य

रेलवे की एक और सौगात, धनबाद से कोयंबटूर के बीच चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस

रेलवे की एक और सौगात, धनबाद से कोयंबटूर के बीच चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस

बिहार राज्य संवाददाता डॉ वीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट

CMC वेल्लोर जाने वाले यात्रियों को मिलेगी बड़ी रहत?

ये ट्रेन जिसका नंबर है 22363 ये ईधर से जाएगी…

गोमो-कोडरमा- गया- डीडीयू-प् छिवकी- जबलपुर-नागपुर के रास्ते जाएगी ये ट्रेन।

CPRO हाजीपुर,सरस्वती चन्द्र ने दी जानकारी

इन्होंने बताया कि… यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेलवे द्वारा गोमो- गया- डीडीयू- प्रयागराज छिवकी-जबलपुर-नागपुर-बल्लारशाह-वरंगल-विजयवाड़ा-गुडुर-काटपाडी-जोलारपेट्टै-ईरोड के रास्ते धनबाद और कोयम्बत्तूर के मध्य एक नई अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है।

यह अमृत भारत एक्सप्रेस धनबाद से 22 अगस्त, 2026 सेे सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को तथा कोयंबत्तूर से 25 अगस्त, 2026 सेे प्रत्येक मंगलवार को किया जायेगा। इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 08, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 11, पेंट्रीकार का 01 तथा एल.एस.एल.आर.डी के 02 कोचों सहित कुल 22 कोच होंगे ।

गाड़ी संख्या 22363 धनबाद-कोयम्बत्तूर अमृत भारत एक्सप्रेस 22 अगस्त, 2026 सेे सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को 16.10 बजे खुलकर 16.40 बजे नेसुब गोमो, 17.00 बजे पारसनाथ, 17.23 बजे हजारीबाग रोड, 18.02 बजे कोडरमा, 19.30 बजे गया, 20.21 बजे अनुग्रह नारायण रोड, 20.40 बजे डेहरी ऑन सोन, 20.56 बजे सासाराम, 21.30 बजे भभुआ रोड, 22.40 बजे डीडीयू सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए सोमवार को 18.30 बजे कोयम्बत्तूर पहुंचेगी ।

वापसी में गाड़ी सं. 22364 कोयम्बत्तूर-धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस 25 अगस्त, 2026 सेे सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को कोयम्बत्तूर से 07.50 बजे खुलकर गुरूवार को 05.05 बजे डीडीयू, 05.56 बजे भभुआ रोड, 06.30 बजे सासाराम, 06.48 बजे डेहरी ऑन सोन, 07.03 बजे अनुग्रह नारायण रोड, 08.55 बजे गया, 10.25 बजे कोडरमा, 11.00 बजे हजारीबाग रोड, 11.18 बजे पारसनाथ, 11.48 बजे नेसुब गोमो रुकते हुए 13.00 बजे धनबाद पहुंचेगी ।

Check Also
Close