
26वें अरवल जिला स्थापना दिवस को लेकर चला महा स्वच्छता अभियान, अधिकारियों ने किया श्रमदान व रैली
अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट
अरवल। 26वें अरवल जिला स्थापना दिवस के अवसर पर जिले में महा स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान श्रमदान एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लेकर स्वच्छता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त शैलेश कुमार, अपर समाहर्ता रवि प्रसाद चौहान, अपर समाहर्ता आपदा बलेश्वर प्रसाद, सिविल सर्जन डॉ. राज किशोर प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार संजय, डीएम ओएसडी ऋषिकेश तिवारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी मोहम्मद असगर आलम खान, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मोनू कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी गोविंद मिश्रा तथा जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सुनीना कुमारी सहित जिले के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

महा स्वच्छता अभियान के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। अधिकारियों ने श्रमदान कर आम लोगों से भी अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने और स्वच्छ अरवल के निर्माण में सहयोग करने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान निकाली गई रैली ने भी लोगों को स्वच्छता, जनभागीदारी और जिले के विकास का संदेश दिया। मौके पर जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।




















