[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानितभारत से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में छिपाकर लाए जा रहे 30 लाख रुपये बरामद, गौर में 14.64 लाख नकद भी जब्त
जमुईबिहारराज्य

कुरकुट्टा गांव से 55 वर्षीय व्यक्ति लापता, परिजनों ने लगाई खोजबीन की गुहार

कुरकुट्टा गांव से 55 वर्षीय व्यक्ति लापता, परिजनों ने लगाई खोजबीन की गुहार

जमुई से चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट

सोनो (जमुई)। सोनो थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहा पंचायत के कुरकुट्टा गांव से 55 वर्षीय एक व्यक्ति के लापता होने का मामला सामने आया है। लापता व्यक्ति की पहचान दशरथ साह के रूप में की गई है। उनके परिजनों ने पुलिस प्रशासन से खोजबीन करने की गुहार लगाई है।

लापता व्यक्ति के पुत्र मुकेश कुमार साह ने बताया कि उनके पिता बीती गुरुवार की देर रात अचानक घर से निकल गए और उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है। उन्होंने बताया कि रात करीब 12 बजे जब उनकी नींद खुली तो पिता घर में मौजूद नहीं थे।

पहले उन्हें लगा कि शायद वे बाथरूम गए होंगे, इसलिए कुछ देर तक इंतजार किया, लेकिन करीब आधा घंटा बीत जाने के बाद भी जब वे वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी।

मुकेश कुमार साह के अनुसार, करीब आठ माह पूर्व उनकी मां का निधन हो गया था। मां की मौत के बाद से उनके पिता दशरथ साह गहरे सदमे में रह रहे थे। परिजनों ने अपने सभी रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर उनकी खोजबीन की, लेकिन कहीं से भी कोई जानकारी नहीं मिली।

काफी तलाश के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजन सोनो थाना पहुंचे और पुलिस से दशरथ साह की खोजबीन करने की गुहार लगाई।

परिजनों ने लापता व्यक्ति की तस्वीर भी जारी की है और आम लोगों से अपील की है कि यदि दशरथ साह कहीं दिखाई दें या उनके संबंध में कोई जानकारी मिले तो मोबाइल नंबर 8757966133 या 7903005104 पर सूचना देने का कष्ट करें।

परिजनों का कहना है कि आपकी एक छोटी सी मदद उनके परिवार की सबसे बड़ी खुशी वापस ला सकती है। उन्होंने आम लोगों से दशरथ साह को खोजने में सहयोग की अपील की है।

Check Also
Close