
श्री श्री 108 वैष्णवी दुर्गा मन्दिर के संयोजक प्रभाश बंका एंड टीम के द्वारा, आयोजित हुआ मटका फोड़ प्रतियोगिता।
जमुई जिला ब्यूरो डॉ बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट
जन्माष्टमी के पावन मौकेपर हुआ ये कार्यक्रम। लोगों का उत्साह चरम पर।
BDO सुनील कुमार चाँद, चेयरमैन संजय यादव, उप चेयरमेन, बिपिन साव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया कार्यक्रम का आगाज।
विजेता टीम को, संयोजक प्रभाश बंका ने दिए पुरस्कार
सब इंस्पेक्टर, मीनू कुमारी एवं अन्य को भी प्रभास एंड टीम ने किया सम्मानित।
खबर विस्तार से आगे…
भाद्रमास, कृष्ण पक्ष ,की अष्टमी की संध्या अर्थात जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्री श्री 108 मां वैष्णवी दुर्गा मंदिर झाझा में नंद लल्ला श्री कृष्ण का जन्मोत्सव काफी धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम संयोजक, प्रभाष बंका ने बताया कि
इस अवसर पर पूरे मंदिर परिसर को रंगबिरंगे गुब्बारों और फूलों से सजाया गया तथा श्री कृष्ण लल्ला को झूलन रूपी सिंहासन में विराजित कर विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग भी लगाया गया।

वही दूसरी और मंदिर कमिटी द्वारा मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया जिसका संयुक्त उद्घाटन झाझा नगर परिषद अध्यक्ष संजय यादव, उपाध्यक्ष विपिन साव, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार चाँद,ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
मटका फोड़ कार्यक्रम में श्री श्री 108 मां वैष्णवी दुर्गा मंदिर, मल्हवा फिजिकल एकेडमी, झाझा 11, रजला, बरमसिया की टीम ने भाग लिया,
उक्त मटका फोड़ कार्यक्रम में सभी टीम ने मटका फोड़ने का काफी प्रयास किया अंततः रजला की टीम ने बाजी मारी और मटका फोड़ कर विजय हासिल किया।
कार्यक्रम संयोजक, प्रभाष बंका ने बताया कि विजयी टीम को 11000 रुपए का नकद पुरस्कार के साथ साथ प्रशस्ति शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।

वही पराजित टीम को भी प्रशस्ति पत्र दिया गया
श्री बंका ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में साधु केशरी, ध्रुव अग्रहरि, सनटू गुप्ता, दीपक शर्मा, सोनू यादव, छोटू राम, आदि सदस्यों का योगदान काफी सराहनीय रहा।
अंत में श्री कृष्ण लल्ला के जन्म के उपरांत भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया




















