शिक्षक दिवस पर पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

शिक्षक दिवस पर पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बिहार राज्य हेड राजीव रंजन पांडेय की रिपोर्ट
नालंदा : देश के दूसरे राष्ट्रपति व पहले उपराष्ट्रपति रहे प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में प्रतिवर्ष 5 सितंबर को मनाया जाता है। इस अवसर पर शिक्षण संस्थानों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

देशी पौधे का किया गया रोपण
इस अवसर पर मानपुर थाना स्थित तेतरावां में गौतम बुद्ध मंदिर परिसर में बालम पोखर तट पर गौरैया विहग फाउंडेशन और अभ्यास कोचिंग सेंटर के द्वारा देशीय पौधे आम,बेल,बरगद,शरीफा व कड़ी पत्ता का रोपण किया गया।
बच्चों में जागरूकता लाना आवश्यक
इस मौके पर कोचिंग के संचालक श्री धीरज कुमार ने कहा आज बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ व्यवहारक ज्ञान भी देना आवश्यक है। पौधारोपण से बच्चों को प्रकृति को करीब से समझने का मौका मिलता है और पौधों का पर्यावरण में भूमिका को भी समझने में सहायक है।

सुख हो या दुःख, एक पौधा अवश्य लगाएं
इस अवसर गौरैया विहग फाउंडेशन के संस्थापक राजीव रंजन पाण्डेय ने कहा कि जीवन के किसी भी विशेष अवसर पर उनकी याद में एक पौधा जरूर लगाएं ताकि आने वाली पीढ़ी को एक स्वच्छ वातावरण मिल सके।
इस मौके पर धीरज कुमार, अंशु कुमार, गुलशन कुमार,सुरज कुमार, शौरभ कुमार,शुभम कुमार, ऋषि राज,गोलू कुमार, उपेन्द्र कुमार, राजीव कुमार व निरज कुमार उपस्थित रहे।




















