[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानितभारत से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में छिपाकर लाए जा रहे 30 लाख रुपये बरामद, गौर में 14.64 लाख नकद भी जब्त
अरवलबिहारराज्य

27 सितंबर को स्वतंत्रता सेनानी पार्क में मनाया जाएगा ललई सिंह यादव, जगदेव प्रसाद, पेरियार और भोला पासवान शास्त्री का परिनिर्वाण दिवस

27 सितंबर को स्वतंत्रता सेनानी पार्क में मनाया जाएगा ललई सिंह यादव, जगदेव प्रसाद, पेरियार और भोला पासवान शास्त्री का परिनिर्वाण दिवस

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

अरवल। जिला स्तरीय कार्यक्रम को लेकर विश्वनाथ पब्लिक स्कूल, मोकरी, अरवल में सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 27 सितंबर 2026 को अरवल स्थित स्वतंत्रता सेनानी पार्क में ललई सिंह यादव, अमर शहीद जगदेव प्रसाद, रामास्वामी पेरियार और भोला पासवान शास्त्री का परिनिर्वाण दिवस मनाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों एवं आयोजन को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। रेल आंदोलन के सूत्रधार मनोज सिंह यादव ने कहा कि इन महापुरुषों के विचारों, संघर्षों और सामाजिक योगदान को जन-जन तक पहुंचाना आज के समय में बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि 27 सितंबर को स्वतंत्रता सेनानी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी होगी।

बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े कार्यकर्ताओं के साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई। इस दौरान कार्यक्रम को सफल एवं व्यापक बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए।

बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता राम अयोध्या प्रसाद, विद्यार्थी रामेश्वर चौधरी, वीरेंद्र सिंह, चंद्रभूषण मुखिया, अर्जुन मुखिया, महेश यादव, कामेश्वर ठाकुर, धनंजय कुमार सिंह, रविंद्र कनौजिया, चंदन कुमार यादव, जनार्दन प्रसाद, जय नाथ यादव, मुनेश्वर पासवान, अखिलेश पासवान, अमन कुमार, धार अधर यादव, उमेश यादव, सरयून यादव सहित अन्य सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

Check Also
Close