[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानितभारत से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में छिपाकर लाए जा रहे 30 लाख रुपये बरामद, गौर में 14.64 लाख नकद भी जब्त
पटनाबिहारराज्य

दानापुर मंडल में देर रात तक चला सघन टिकट चेकिंग अभियान, 2066 बेटिकट यात्री पकड़े गए, रेलवे को मिला ₹18.40 लाख से अधिक राजस्व

दानापुर मंडल में देर रात तक चला सघन टिकट चेकिंग अभियान, 2066 बेटिकट यात्री पकड़े गए, रेलवे को मिला ₹18.40 लाख से अधिक राजस्व

Sr. DCM अभिनव सिद्धार्थ के नेतृत्व में कार्रवाई, बिना टिकट यात्रियों में मचा हड़कंप

बिहार राज्य संवाददाता डॉ. बीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट।

पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल में बिना टिकट एवं अनियमित टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों के विरुद्ध मंगलवार, 08 सितंबर 2026 को देर रात तक सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक (Sr. DCM) अभिनव सिद्धार्थ ने किया।

अभियान के दौरान मंडल के प्रमुख स्टेशनों एवं महत्वपूर्ण ट्रेनों में विशेष टिकट जांच दलों का गठन कर व्यापक स्तर पर जांच की गई। टिकट जांच अभियान के चलते बिना टिकट या अनियमित टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों में हड़कंप मचा रहा।

बक्सर में 405 यात्री पकड़े गए

अभियान के तहत बक्सर स्टेशन पर ‘लाल गाड़ी’ विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान 405 बिना टिकट एवं अनियमित यात्रियों को पकड़ा गया। इन यात्रियों से किराया एवं जुर्माना के रूप में कुल ₹2,76,745 की राशि वसूल की गई।

पूरे दानापुर मंडल में 2066 यात्रियों पर कार्रवाई

पूरे दानापुर मंडल में चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान कुल 2066 बिना टिकट एवं अनियमित टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को पकड़ा गया। इनसे किराया एवं दंड के रूप में कुल ₹18,40,910 का राजस्व रेलवे को प्राप्त हुआ।

टिकट काउंटरों पर बढ़ी भीड़

सघन टिकट जांच अभियान का असर रेलवे के टिकट काउंटरों पर भी देखने को मिला। अभियान के परिणामस्वरूप स्टेशन टिकट काउंटरों से टिकट खरीदने वाले यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई।

रेल प्रशासन के अनुसार, इस अभियान से यात्रियों में वैध टिकट लेकर यात्रा करने और रेलवे नियमों का पालन करने के प्रति जागरूकता भी बढ़ी है।

दानापुर मंडल प्रशासन का कहना है कि यात्रियों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण रेल यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिना टिकट एवं अनियमित टिकट पर यात्रा करने वालों के विरुद्ध इस तरह के अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे।

देर रात तक चली टिकट जांच में टीटीई टीमों की सक्रियता के साथ RPF/RPSF की मौजूदगी भी नजर आई, जिससे बिना टिकट यात्रा करने वालों पर कार्रवाई का दबाव और बढ़ा रहा।

Check Also
Close