
जमुई जिले की आन बान शान श्री श्री 108 वैष्णवी दुर्गा मन्दिर प्रांगण में रामदास बर्णवाल की अध्यक्षता में हिसाब किताब से संबंधित हुई बैठक
महामंत्री, प्रभाष बंका ने दिया एक एक पाई का हिसाब और हाँ आगामी दुर्गापूजा के लिए प्रभास बंका समेत अन्य ने किये विचार विमर्श।
आगामी दुर्गापूजा के लिए प्रभाष बंका को निर्विरोध संयोजक चुना गया।
जमुई जिला ब्यूरो डॉ बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट
ख़बर विस्तार से…
आज दिनांक ११/९/२६ दिन शुक्रवार को संध्या 4 बजे से श्री श्री 108 माँ वैष्णवी दुर्गा मंदिर प्रांगण के प्रथम तल में श्री श्री 108 माँ वैष्णवी दुर्गा मंदिर के स्थाई सदस्यों की एक बैठक आहूत की गयी।

जिसकी अध्यक्षता ,राम दास बरनवाल ने की।बैठक में पिछले वर्ष दुर्गा पूजा समिति २०२५ वर्ष ,मंदिर निर्माण का हिसाब , स्थाई समिति का वार्षिक हिसाब और चांदी का सिंघासन का हिसाब पूजा समिति के संयोजक और मंदिर के महामंत्री , प्रभास कुमार बंका के द्वारा प्रस्तुत किया गया , जिसे सबो ने एक मत होकर ध्वनि से पारित कर दिया।

सर्वसम्मति से उन्हें आगमी शारदीय नवरात्र २०२६ वर्ष के लिए उनको संयोजक नियुक्त कर दिया गया। उन्होंने कार्यभार संभालते ही कल दिनांक १२/९/२६ दिन शनिवार को संध्या आरती के बाद पूजा समिति की एक बैठक श्री श्री १०८ वैष्णवी दुर्गा मंदिर के प्रांगण में रखी गई है , ताकि पूजा समिति का गठन और आगे की योजना को पूर्ण रूप दिया जा सके।




















