
दुखद खबर: पत्नी की मौत से 30 वर्षीय सोहन मिस्त्री पर टूटा दुखों का पहाड़, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि पंकज यादव ने पहुंचकर बंधाया ढांढस
अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट
अरवल: बांसी प्रखंड के खड़ासीन टोला, देवी बीघा निवासी सोहन मिस्त्री की पत्नी के असामयिक निधन की खबर सुनकर जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि पंकज यादव पहुंचे और शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी।
30 वर्षीय सोहन मिस्त्री ने बचपन में ही माता-पिता को खो दिया था। मेहनत-मजदूरी कर उन्होंने अपनी दोनों बहनों की शादी की और करीब दो वर्ष पूर्व खुद भी विवाह कर घर बसाया था। पत्नी ने हाल ही में एक बच्चे को जन्म दिया, लेकिन प्रसव के बाद उनका असामयिक निधन हो गया।
इस दुखद घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है। जिला परिषद सदस्य कुसुम गणेश के पति पंकज यादव ने परिजनों से मिलकर उन्हें हिम्मत और ढांढस बंधाया तथा आर्थिक सहयोग भी किया। इस दौरान रविंद्र कनौजिया और राकेश मुस्कान भी मौजूद रहे।




















