
बाबा झुमराज मंदिर विकास को ले कमेटी सदस्यों ने पुर्व की भॉति जारी किया मार्च महिने का हिसाब
जमुई से चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट
जमुई: सभी श्रद्धालुओं ओर दान दाताओं का आभार व्यक्त करते हुए बाबा झुमराज मंदिर कमेटी सदस्यों ने मंदिर की विकास कार्य में दिये गये सहयोग और समर्पण को काफी सराहनीय बताते हुए मार्च 2026 का हिसाब पारदर्शिता के साथ उजागर करते हुए कहा है कि मंदिर के उत्थान कार्य निरंतर प्रगति की ओर बढ़ रहा है ।
कमेटी कोषाध्यक्ष श्री लालू प्रसाद बरनवाल ने कहा है कि बाबा झुमराज के आशिर्वाद से मंदिर का विकास कार्य ओर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कमेटी सदस्य कृत संकल्प है । कमेटी उपाध्यक्ष श्री आशीष बरनवाल ने कहा कि पुर्व कमेटी द्वारा ऑडिट अपडेट नहीं होने के कारण हिसाब जाहिर करने में विलंब हो रहा है । मार्च 2026 तक के दिये गये हिसाब में कुल आय 07 लाख 13 हजार 390 रुपए है।
जिसमें 04 लाख 04 हजार 770 रुपए का कुल व्यय को घटाकर शेष बचे 03 लाख 08 हजार 620 रुपए एवं अप्रेल माह से लेकर अब तक का प्राप्त सभी धन राशी सुरक्षित कोष में जमा है । कमेटी सचिव श्री राकेश सिंह ने बताया कि मार्च 2026 में गर्भ गृह के पिंड स्थान में लगाये गये ग्रेनाइट ओर टाइल्स का कार्य पुर्ण होने पर इसका हिसाब प्रकाशित किया जाएगा।
ज्ञात हो कि श्री लालू प्रसाद बरनवाल बाबा झुमराज मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष होने के साथ साथ वे पिछले कई वर्षों पूर्व से दुर्गा मंदिर बटिया का अध्यक्ष भी हैं , तथा उनके द्वारा ही प्रत्येक वर्ष माता दुर्गा भवानी की प्रतिमा स्थापित की जा रही है एवं भव्य मेले का आयोजन सफलता पुर्वक की जा रही है ।




















