[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानितभारत से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में छिपाकर लाए जा रहे 30 लाख रुपये बरामद, गौर में 14.64 लाख नकद भी जब्त
अरवलबिहारराज्य

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर मनोज सिंह यादव ने पीड़ितों की सहायता की मांग

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर मनोज सिंह यादव ने पीड़ितों की सहायता की मांग

अरवल जिला ब्यूरो बीरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

अरवल: बंसी प्रखंड मुख्यालय | 11 सितंबर 2026 बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की स्थिति का जायजा लेने के लिए रेल आंदोलन के सूत्रधार मनोज सिंह यादव लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में वे अपनी टीम के साथ बंसी प्रखंड पहुंचे और बाढ़ से प्रभावित लोगों की स्थिति का जमीनी स्तर पर जायजा लिया।

दौरे के दौरान बंसी प्रखंड क्षेत्र के पुनपुन नदी के कहर से प्रभावित इलाकों में बाढ़ के कारण गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के घर उजड़ने तथा धान की फसल बर्बाद होने की जानकारी सामने आई। बाढ़ के कारण प्रभावित परिवारों के सामने भोजन, आवास और रोजमर्रा की जरूरतों को लेकर गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है।

बताया गया कि अरवल विकास मंच की ओर से प्रभावित क्षेत्रों का ग्राउंड सर्वे कर रिपोर्ट तैयार की गई है। इस रिपोर्ट को प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) एवं अंचल अधिकारी (CO) को सौंपते हुए बाढ़ पीड़ित परिवारों को तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की जा रही है।

मनोज सिंह यादव एवं उनकी टीम ने प्रशासन से मांग की है कि बाढ़ से प्रभावित परिवारों की स्थिति का शीघ्र आकलन कर उन्हें राहत सामग्री, भोजन, आवासीय सहायता एवं फसल क्षति का उचित मुआवजा उपलब्ध कराया जाए, ताकि संकट की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों को राहत मिल सके।

ग्राउंड रिपोर्ट के माध्यम से बाढ़ से हुए नुकसान को प्रशासन के समक्ष रखने का उद्देश्य प्रभावित लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान कराना और उन्हें सरकारी सहायता दिलाना बताया गया है।

Check Also
Close