[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानितभारत से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में छिपाकर लाए जा रहे 30 लाख रुपये बरामद, गौर में 14.64 लाख नकद भी जब्त
पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

राष्ट्रीय लोक अदालत: ट्रैफिक चालान के एकमुश्त निपटान के लिए 24 विशेष काउंटर, मोतिहारी डीएम ने किया निरीक्षण

राष्ट्रीय लोक अदालत: ट्रैफिक चालान के एकमुश्त निपटान के लिए 24 विशेष काउंटर, मोतिहारी डीएम ने किया निरीक्षण

ब्यूरो रिपोर्ट सुजीत कुमार 

मोतिहारी, 12 सितंबर 2026। राष्ट्रीय लोक अदालत के अंतर्गत यातायात चालान के एकमुश्त निपटान को लेकर शनिवार को मोतिहारी स्थित महात्मा गांधी प्रेक्षागृह में विशेष व्यवस्था की गई। इस व्यवस्था का जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव ने जिला व्यवहार न्यायालय, मोतिहारी के न्यायाधीशगण के साथ निरीक्षण किया।

यातायात चालान के निपटारे के लिए प्रेक्षागृह में 24 विशेष काउंटर बनाए गए हैं। इन काउंटरों पर संबंधित व्यक्ति अपने लंबित ट्रैफिक चालान का आसानी से निपटारा करा सकते हैं। विशेष व्यवस्था का उद्देश्य लोगों को सरल और सुविधाजनक तरीके से पुराने एवं लंबित चालानों के निपटारे का अवसर उपलब्ध कराना है।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत लोगों के लिए अपने पुराने चालान एवं लंबित मामलों को सरल, शीघ्र और सौहार्दपूर्ण तरीके से समाप्त कराने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने लोगों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की।

इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी एवं सदर अनुमंडल पदाधिकारी, मोतिहारी सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also
Close