[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

शिव-शक्ति के अटूट प्रेम का प्रतीक है हरितालिका व्रत, 14 सितंबर को मनेगा पर्वराष्ट्रीय लोक अदालत में उमड़ी भीड़, वाहन चालकों ने बड़ी संख्या में जमा किया जुर्मानाआर.सी.सेंट्रल स्कूल एजी कालोनी पटना के तत्वावधान में स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम संपन्नराष्ट्रीय लोक अदालत: ट्रैफिक चालान के एकमुश्त निपटान के लिए 24 विशेष काउंटर, मोतिहारी डीएम ने किया निरीक्षणबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर मनोज सिंह यादव ने पीड़ितों की सहायता की मांगबाबा झुमराज मंदिर विकास को ले कमेटी सदस्यों ने पुर्व की भॉति जारी किया मार्च महिने का हिसाबपीएनबी आरसेटी रोहतास में अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण का सफल समापनदुखद खबर: पत्नी की मौत से 30 वर्षीय सोहन मिस्त्री पर टूटा दुखों का पहाड़, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि पंकज यादव ने पहुंचकर बंधाया ढांढसजमुई जिले की आन बान शान श्री श्री 108 वैष्णवी दुर्गा मन्दिर प्रांगण में रामदास बर्णवाल की अध्यक्षता में हिसाब किताब से संबंधित हुई बैठकसिमुलतला के घने जंगल में SSB की बड़ी कार्रवाई, सुरंगनुमा ठिकाने से 3 अवैध हथियार बरामद
पटनाबिहारराज्य

आर.सी.सेंट्रल स्कूल एजी कालोनी पटना के तत्वावधान में स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम संपन्न

आर.सी.सेंट्रल स्कूल एजी कालोनी पटना के तत्वावधान में स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम संपन्न

रिपोर्ट चारोधाम मिश्रा 

 पटना: राजधानी पटना के एजी कालोनी स्थित आर.सी.सेंट्रल स्कूल के तत्वावधान में स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका विधिवत उद्घाटन ए.एन.एस.मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के निदेशक डॉ अभिषेक कुमार, दिव्य रश्मि पत्रिका के संपादक श्री आर.डी. मिश्र एवं प्रधानाचार्य राकेश कुमार मिश्र सहित अन्य अतिथियों के उपस्थिति में मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती अमृता सिन्हा ने किया जबकि परिचय शिव कुमार साहू ने कराया।

कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए प्रधानाचार्य राकेश कुमार मिश्र ने कहा कि स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य प्रत्येक छात्र -छात्राएं शारीरिक रूप से सबल हो एवं इनके अंदर अस्वस्थता की स्थिति नहीं आ सके इस दृष्टि ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।

अपने उद्बोधन इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा.अभिषेक कुमार ने कहा कि -‘हमारा उद्देश्य भारत के भविष्य नन्हें -मुन्ने बच्चों में स्वास्थ्य के दृष्टि से किसी भी प्रकार की कमी नहीं हो, वहीं हर व्यक्ति के बीच स्वास्थ्य सेवाएं सहज रूप से उपलब्ध हो सके।

स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम में डा.अभिषेक कुमार,डा.संजीव कुमार,डा. नवीन कुमार, डा.राजलक्ष्मी, शीलू कुमारी, ऋतिक रोशन, अस्मिता कुमारी, अमित कुमार, बब्लू सिन्हा, जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य की उपस्थिति रही।

विद्यालय परिवार द्वारा सभी उपस्थित चिकित्सक बंधु -भगिनी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया, वहीं ए.एन.एस. सुपर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल की ओर से सभी शिक्षक बंधु -भगिनी को उपहार देकर सम्मानित किया गया।

इस स्वास्थ्य परीक्षण में लगभग 278 छात्र -छात्राओं,18शिक्षक बंधु -भगिनी एवं 179 अभिभावक बंधु-भगिनी का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं सभी के बीच आवश्यकतानुसार दवा का वितरण भी अस्पताल प्रबंधन द्वारा उपलब्ध कराया गया।

साथ ही साथ अस्पताल के निदेशक डॉ अभिषेक कुमार ने कहा कि विद्यालय के लिए हम सब हमेशा तैयार रहेंगे,अब जब कहेंगे हमारी पूरी टीम तन,मन और धन के साथ खड़ा दिखाई देंगे।

Check Also
Close