[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

शिव-शक्ति के अटूट प्रेम का प्रतीक है हरितालिका व्रत, 14 सितंबर को मनेगा पर्वराष्ट्रीय लोक अदालत में उमड़ी भीड़, वाहन चालकों ने बड़ी संख्या में जमा किया जुर्मानाआर.सी.सेंट्रल स्कूल एजी कालोनी पटना के तत्वावधान में स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम संपन्नराष्ट्रीय लोक अदालत: ट्रैफिक चालान के एकमुश्त निपटान के लिए 24 विशेष काउंटर, मोतिहारी डीएम ने किया निरीक्षणबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर मनोज सिंह यादव ने पीड़ितों की सहायता की मांगबाबा झुमराज मंदिर विकास को ले कमेटी सदस्यों ने पुर्व की भॉति जारी किया मार्च महिने का हिसाबपीएनबी आरसेटी रोहतास में अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण का सफल समापनदुखद खबर: पत्नी की मौत से 30 वर्षीय सोहन मिस्त्री पर टूटा दुखों का पहाड़, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि पंकज यादव ने पहुंचकर बंधाया ढांढसजमुई जिले की आन बान शान श्री श्री 108 वैष्णवी दुर्गा मन्दिर प्रांगण में रामदास बर्णवाल की अध्यक्षता में हिसाब किताब से संबंधित हुई बैठकसिमुलतला के घने जंगल में SSB की बड़ी कार्रवाई, सुरंगनुमा ठिकाने से 3 अवैध हथियार बरामद
अरवलबिहारराज्य

राष्ट्रीय लोक अदालत में उमड़ी भीड़, वाहन चालकों ने बड़ी संख्या में जमा किया जुर्माना

राष्ट्रीय लोक अदालत में उमड़ी भीड़, वाहन चालकों ने बड़ी संख्या में जमा किया जुर्माना

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

अरवल। जिले में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान जिले के विभिन्न बैंकों के अलावा परिवहन विभाग, खनन विभाग, विद्युत विभाग, यातायात थाना एवं न्यायालय से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई।

राष्ट्रीय लोक अदालत में अलग-अलग मामलों के निपटारे के लिए कई काउंटर बनाए गए थे, जहां लोगों ने पहुंचकर अपने लंबित मामलों का समाधान कराया। इस दौरान अरवल के सीजीएम मनीष कुमार पांडेय ने लोक अदालत में लगाए गए विभिन्न काउंटरों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

वहीं, अरवल परिवहन विभाग की ओर से इस बार राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया था। प्रचार-प्रसार का असर भी देखने को मिला और बड़ी संख्या में वाहन मालिक एवं चालक अपने वाहनों से संबंधित जुर्माना जमा करने के लिए लोक अदालत पहुंचे।

परिवहन विभाग के काउंटर पर वाहन चालकों की काफी भीड़ देखी गई। लोगों ने अपने वाहनों के लंबित चालान एवं जुर्माने का भुगतान किया। विभाग की ओर से किए गए प्रचार-प्रसार के कारण इस बार लोगों में राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता और भागीदारी अधिक देखने को मिली।

राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन से लोगों को अपने मामलों का सरल एवं त्वरित समाधान कराने का अवसर मिला। वहीं, विभिन्न विभागों से जुड़े लंबित मामलों के निपटारे को लेकर भी लोगों में उत्साह देखा गया।

Check Also
Close