[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

पोषण मेला का भव्य आयोजन, पोषण मेले में सजे सेहतमंद व्यंजन, स्वस्थ जीवन का दिया संदेशझाझा में मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंतीवंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर झाझा में भव्य आयोजनबेस्ट टू आर्ट प्रतियोगिता में 10 स्कूलों के 266 बच्चों ने भाग लियासारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू, 29 सितंबर से नामांकनजमुई की घटना से मर्माहत है महिला समाज: आकांक्षा किरण, नगर परिषद् सदस्यफंदे से लटकती मिली महिला की लाश, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोपएमएलसी बना तो हर स्नातक को दिलाऊंगा 5 लाख का ब्याज मुक्त ऋण: रजनीश रंजनबाबा झुमराज मंदिर बटिया की अप्रैल-मई की आय-व्यय का ब्योरा सार्वजनिकभारत-नेपाल सीमा के पास 297 लीटर नेपाली शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

कुण्डवा चैनपुर थानाध्यक्ष अमन कुमार ने संभाला पदभार, बोले—भ्रष्टाचार किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं

कुण्डवा चैनपुर थानाध्यक्ष अमन कुमार ने संभाला पदभार, बोले—भ्रष्टाचार किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं

ब्यूरो रिपोर्ट सुजीत कुमार 

मोतिहारी/ढाका। कुण्डवा चैनपुर थाना के नवनियुक्त थानाध्यक्ष अमन कुमार ने रविवार को विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के मौके पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने थाना पहुंचकर थानाध्यक्ष का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

पदभार संभालने के बाद थानाध्यक्ष अमन कुमार ने जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक लोगों से थाना क्षेत्र की समस्याओं और विभिन्न इलाकों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र के सभी लोगों को सम्मान मिलेगा और हर व्यक्ति को उचित न्याय दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार को स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तत्परता से काम करेगी।

इस अवसर पर गुरहनवा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अशोक कुमार गुप्ता, समिति प्रतिनिधि शेख सकील, तेल्हारा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि पंकज शर्मा, अमवा टोला निवासी समाजसेवी कपिल देव चौधरी, बलुआ गुआबारी पंचायत प्रतिनिधि मो. शेख फारुख आलम, समाजसेवी शहाबुद्दीन आलम, एमएलसी प्रतिनिधि घोड़ासहन एवं बड़वाखुर्द निवासी राकेश सिंह, रंजीत यादव (श्रीपुर पंचायत समिति), खारूआ चैनपुर पंचायत के पूर्व मुखिया चंद्रकिशोर सिंह उर्फ खोखा सिंह, जटवलिया पंचायत के उपमुखिया रंजीत कुमार तथा समनपुर पंचायत समिति सदस्य रामकलेश प्रसाद यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

थानाध्यक्ष के पदभार ग्रहण करने से क्षेत्र के लोगों में बेहतर पुलिसिंग, पारदर्शिता और त्वरित न्याय की उम्मीद जगी है।

Check Also
Close