[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानितभारत से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में छिपाकर लाए जा रहे 30 लाख रुपये बरामद, गौर में 14.64 लाख नकद भी जब्त
पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

विश्व हिंदू परिषद का 62वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

विश्व हिंदू परिषद का 62वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

पंचपकड़ी के अशोका होटल में आयोजित हुआ कार्यक्रम, संगठन के इतिहास और वर्तमान चुनौतियों पर हुई चर्चा

ब्यूरो रिपोर्ट सुजीत कुमार 

सिकरहना/ढाका, 13 सितंबर। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) का 62वां स्थापना दिवस रविवार को पंचपकड़ी स्थित अशोका होटल में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विहिप ढाका प्रखंड अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन आनंद भारतीय ने किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन विहिप बिहार-झारखंड विधि प्रकोष्ठ प्रमुख अधिवक्ता अशोक श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह एवं मिलन केंद्र प्रमुख हेमंत कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

विहिप के इतिहास और कार्यों पर डाला प्रकाश

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता बिहार-झारखंड विधि प्रकोष्ठ प्रमुख अधिवक्ता अशोक श्रीवास्तव ने विश्व हिंदू परिषद के इतिहास एवं विकास पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विहिप एक धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं गैर-राजनीतिक संगठन है, जो आंदोलन के साथ-साथ सेवा कार्यों के लिए भी जाना जाता है।

उन्होंने वर्ष 1964 में स्थापना से लेकर वर्तमान समय तक विहिप द्वारा किए गए विभिन्न कार्यों की चर्चा की। साथ ही संगठन के सामने मौजूद विभिन्न चुनौतियों का उल्लेख करते हुए लव जिहाद, धर्मांतरण एवं गौ हत्या जैसे मुद्दों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इन मामलों को लेकर सरकार को कठोर कानून बनाने की आवश्यकता है।

अशोक श्रीवास्तव ने हिंदू समाज की घटती जनसंख्या पर भी चिंता जताई और जनसंख्या वृद्धि को लेकर अपनी बात रखी।

सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण चुनौतियों का किया उल्लेख

विहिप जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह एवं बजरंग दल के विभाग मिलन केंद्र प्रमुख हेमंत कुमार ने ढाका को सीमावर्ती क्षेत्र बताते हुए क्षेत्र में कथित तौर पर बढ़ रही विभिन्न गतिविधियों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने गौ तस्करी तथा धार्मिक गतिविधियों से जुड़े मुद्दों का उल्लेख करते हुए सरकार एवं प्रशासन से ऐसी गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।

पंचपकड़ी कांड में जेल गए लोगों को किया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान मंच से पंचपकड़ी कांड में जेल गए हिंदू समुदाय के लोगों को सम्मानित किया गया।

मौके पर राम प्रकाश साह, चंचल कुमार, धीरेन्द्र दूबे, दिनेश साह, नरेश पटेल, विजय आर्या, पंकज यादव, राहुल बाबा, रितेश पंडित, आदित्य, नवल कुमार, रूपेश कुमार, चंदन श्रीवास्तव, अंकेश कुमार, अमन पटेल, राहुल कुमार, रमेश कुमार, नितेश कुमार, अशोक कुमार, मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना कुमार, सूरज कुमार, मुकेश पंडित सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Check Also
Close