[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

अरवल के हिमांशु राज बने पायलट, बढ़ाया जिले का मान; युवाओं के लिए बने प्रेरणा23 नवंबर की शाम अरवल में जगमगाएंगे दीप, दीपोत्सव के साथ होगा सुशासन दिवस का स्वागतबाबा झुमराज धाम पहुंचे जमुई सांसद अरुण भारती, माथा टेककर जिलेवासियों के लिए मांगी दुआकुंडवाचैनपुर में 340 ग्राम गांजा के साथ 84 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तारकुंडवाचैनपुर में चोरी की तीन बाइक बरामद, पुलिस को देखकर नेपाल की ओर भागा आरोपीकुंडवाचैनपुर में 600 लीटर नेपाली शराब बरामद, तस्करों की बड़ी खेप ले जाने की थी तैयारीकुंडवाचैनपुर में 600 बोतल नेपाली शराब बरामद, दो नाबालिग समेत पांच पकड़े गएनीतीश संवाद कार्यक्रम को लेकर जदयू की बैठक, गांव-गांव जाकर लोगों को किया जाएगा आमंत्रितअरवल में 34 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास एवं शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजनआरा में आयोजित राज्य स्तरीय नेटबॉल चैंपियनशिप के लिए अरवल की टीम रवाना
अरवलखेलबिहारराज्य

जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के चौथे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के चौथे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

एथलेटिक्स समेत विभिन्न स्पर्धाओं में छात्र-छात्राओं ने किया शानदार प्रदर्शन, विजेता खिलाड़ियों को डीएम अमृषा बैंस ने मोमेंटो देकर किया सम्मानित

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

अरवल। जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में तथा जिला पदाधिकारी, अरवल श्रीमती अमृषा बैंस के निर्देशन में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 के चौथे दिन खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, उत्साह और खेल भावना का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का आयोजन गांधी मैदान, अरवल, खेल भवन-सह-व्यायामशाला सहित अन्य निर्धारित खेल स्थलों पर किया गया। इसमें अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

एथलेटिक्स स्पर्धाओं में दिखाया दमखम

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर एवं 1500 मीटर दौड़, शॉट पुट, लॉन्ग जंप, हाई जंप, जेवलिन थ्रो, 4×100 मीटर एवं 4×400 मीटर रिले सहित साइकिलिंग और अन्य स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विजेता खिलाड़ियों को डीएम ने किया सम्मानित

विभिन्न खेल विधाओं एवं आयु वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को जिला पदाधिकारी श्रीमती अमृषा बैंस ने मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए आगामी प्रमंडल एवं राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

डीएम ने खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक विकास के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना का भी विकास करता है।

प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की भागीदारी रही। खिलाड़ियों के उत्साह और सहभागिता ने जिले में खेल के प्रति बढ़ते रुझान को भी प्रदर्शित किया।

Check Also
Close