[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बिक्रमगंज: एसडीएम कार्यालय में ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ के तहत जनता दरबार, 106 परिवादों की हुई सुनवाईनटवार मंडल भाजपा की मासिक बैठक शक्तिकेंद्र खनिता में सम्पन्नड्रोन तकनीक से फसलों का छिड़काव, किसानों को आधुनिक कृषि से जोड़ने की पहलहॉस्पिटल मोड़ से अरवल मोड़ तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियानपटना के बिक्रम में पेड़ से लटका मिला 20 वर्षीय युवक का शव  शिक्षा विभाग ने आयोजित किया जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता, ‘मेरे सपनों का भारत’ का आयोजनचकिया में तमाम प्राइवेट हॉस्पिटल में लूट का बड़ा खेल इलाज के नाम पर चल रहा है लूट का धंधाधवईं हादसे पर पहुंचे आर एल एम प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक आलोक कुमार सिंह, पीड़ित परिजनों से मिलेजिउतिया पर काव नदी में डूबी 12 वर्षीय अंशु का शव मिला, दादी बेसुध – दूसरी बच्ची काजल की तलाश जारीतेंदुनी चौक पर यातायात व्यवस्था के अनुपालन को लेकर कार्रवाई, लगभग 30 वाहनों से वसूला गया जुर्माना
बिहारराज्यरोहतास

जन्मदिन पर जरूरतमंद बच्चों के बीच बांटी खुशियां, 100 पैकेट भोजन का वितरण

जन्मदिन पर जरूरतमंद बच्चों के बीच बांटी खुशियां, 100 पैकेट भोजन का वितरण

रोहतास/नोखा संवाददाता मंटू कुमार की रिपोर्ट

रोहतास/ नोखा। जन्मदिन पर होने वाले खर्च को जरूरतमंदों की मदद में लगाने का संदेश देते हुए नोखा निवासी राहुल पटेल ने अपना जन्मदिन अनोखे अंदाज में मनाया। उन्होंने असहाय बच्चों के बीच पहुंचकर केक काटा और उनके साथ अपनी खुशियां साझा कीं। इस दौरान बच्चों के बीच 100 पैकेट भोजन का वितरण भी किया गया।

राहुल पटेल ने कहा कि जन्मदिन के अवसर पर होने वाले खर्च को जरूरतमंदों की मदद में लगाकर उन्हें आत्मिक संतुष्टि मिलती है। उन्होंने कहा कि समाज में कई ऐसे बच्चे हैं, जिन्हें छोटी-छोटी खुशियों के लिए भी दूसरों के सहयोग की जरूरत होती है। ऐसे बच्चों के साथ खुशियां बांटना ही जन्मदिन मनाने का बेहतर तरीका है।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। केक काटने और भोजन मिलने पर बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। स्थानीय लोगों ने राहुल पटेल के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यों से जरूरतमंदों को सहायता मिलने के साथ-साथ समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदना की भावना भी मजबूत होती है।

Check Also
Close