[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बिक्रमगंज: एसडीएम कार्यालय में ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ के तहत जनता दरबार, 106 परिवादों की हुई सुनवाईनटवार मंडल भाजपा की मासिक बैठक शक्तिकेंद्र खनिता में सम्पन्नड्रोन तकनीक से फसलों का छिड़काव, किसानों को आधुनिक कृषि से जोड़ने की पहलहॉस्पिटल मोड़ से अरवल मोड़ तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियानपटना के बिक्रम में पेड़ से लटका मिला 20 वर्षीय युवक का शव  शिक्षा विभाग ने आयोजित किया जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता, ‘मेरे सपनों का भारत’ का आयोजनचकिया में तमाम प्राइवेट हॉस्पिटल में लूट का बड़ा खेल इलाज के नाम पर चल रहा है लूट का धंधाधवईं हादसे पर पहुंचे आर एल एम प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक आलोक कुमार सिंह, पीड़ित परिजनों से मिलेजिउतिया पर काव नदी में डूबी 12 वर्षीय अंशु का शव मिला, दादी बेसुध – दूसरी बच्ची काजल की तलाश जारीतेंदुनी चौक पर यातायात व्यवस्था के अनुपालन को लेकर कार्रवाई, लगभग 30 वाहनों से वसूला गया जुर्माना
Crime Newsपूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

शराब कांड के आरोपी महेंद्र चौधरी गिरफ्तार, चार पुराने मामले भी दर्ज

शराब कांड के आरोपी महेंद्र चौधरी गिरफ्तार, चार पुराने मामले भी दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट सुजीत कुमार 

मोतिहारी/सिकरहना। कुंडवाचैनपुर थाना पुलिस ने शराब से जुड़े मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान महेंद्र चौधरी (43 वर्ष), पिता बिजल चौधरी, निवासी हथियाही, थाना पिपराकोठी, जिला पूर्वी चंपारण के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, महेंद्र चौधरी के खिलाफ कुंडवाचैनपुर थाना कांड संख्या 207/26, दिनांक 26 जून 2026, धारा 30(a) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधन अधिनियम, 2022 के तहत मामला दर्ज है। इसी मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय, मोतिहारी में उपस्थापन के लिए भेजा जा रहा है।

आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज हैं चार मामले

पुलिस के मुताबिक, महेंद्र चौधरी के विरुद्ध पिपराकोठी थाना में पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें—

  • पिपराकोठी थाना कांड संख्या 87/23, दिनांक 15.04.2023, धारा 272/273/308/34 IPC एवं 30(a) Excise Act।
  • पिपराकोठी थाना कांड संख्या 209/23, दिनांक 14.09.2023, धारा 147/148/149/272/273/341/323/332/352/308/504/506 IPC एवं 30(a)/32(1)/34(b)/45/36 Excise Act।
  • पिपराकोठी थाना कांड संख्या 289/21, दिनांक 06.12.2021, धारा 272/273/34 IPC एवं 30(a)/30(c) Excise Act।
  • पिपराकोठी थाना कांड संख्या 78/20, दिनांक 06.03.2020, धारा 147/148/149/34/323/324/332/333/353/225 IPC एवं 45 Excise Act।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में शराब कारोबार से जुड़े आरोपियों के बीच हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। थानाध्यक्ष अमन कुमार का कहना है कि मद्यनिषेध कानून के तहत आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Check Also
Close