
करपी थाना क्षेत्र के घटनास्थल का SDPO ने किया निरीक्षण, साक्ष्य-आधारित जांच के दिए निर्देश
अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट
अरवल, 2 अक्टूबर। करपी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक घटना से जुड़े घटनास्थल का शुक्रवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अरवल ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से जायजा लेते हुए घटना से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली।
मौके पर उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर अनुसंधान की प्रगति की समीक्षा की गई। एसडीपीओ ने घटनास्थल से संबंधित साक्ष्यों के संकलन, वैज्ञानिक एवं गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान तथा घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने मामले में नियमानुसार त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही अनुसंधान को साक्ष्य-आधारित रखते हुए निर्धारित समय-सीमा में आवश्यक कार्रवाई पूरी करने का निर्देश दिया।
अरवल पुलिस ने कहा कि अपराध नियंत्रण, निष्पक्ष अनुसंधान और आमजन की सुरक्षा के लिए पुलिस लगातार तत्पर है।




















