Crime Newsपूर्वी चम्पारणबिहारराज्य
315 लीटर नेपाली देसी शराब के साथ दो गिरफ्तार, टेम्पू जब्त

315 लीटर नेपाली देसी शराब के साथ दो गिरफ्तार, टेम्पू जब्त
ब्यूरो रिपोर्ट सुजीत कुमार
मोतिहारी/सिकरहना। कुंडवा चैनपुर थाना पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान कार्रवाई करते हुए 315 लीटर नेपाली देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब के परिवहन में प्रयुक्त एक तीन पहिया टेम्पू को भी जब्त किया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपलाल पंडित (30 वर्ष), पिता छोटू पंडित तथा कृष्ण कुमार (19 वर्ष), पिता नवल साह, दोनों निवासी डेकहा, थाना मुफस्सिल, जिला पूर्वी चंपारण के रूप में हुई है।
थानाध्यक्ष अमन कुमार ने बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शराब और टेम्पू को जब्त किया तथा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।




















