[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बिक्रमगंज: एसडीएम कार्यालय में ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ के तहत जनता दरबार, 106 परिवादों की हुई सुनवाईनटवार मंडल भाजपा की मासिक बैठक शक्तिकेंद्र खनिता में सम्पन्नड्रोन तकनीक से फसलों का छिड़काव, किसानों को आधुनिक कृषि से जोड़ने की पहलहॉस्पिटल मोड़ से अरवल मोड़ तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियानपटना के बिक्रम में पेड़ से लटका मिला 20 वर्षीय युवक का शव  शिक्षा विभाग ने आयोजित किया जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता, ‘मेरे सपनों का भारत’ का आयोजनचकिया में तमाम प्राइवेट हॉस्पिटल में लूट का बड़ा खेल इलाज के नाम पर चल रहा है लूट का धंधाधवईं हादसे पर पहुंचे आर एल एम प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक आलोक कुमार सिंह, पीड़ित परिजनों से मिलेजिउतिया पर काव नदी में डूबी 12 वर्षीय अंशु का शव मिला, दादी बेसुध – दूसरी बच्ची काजल की तलाश जारीतेंदुनी चौक पर यातायात व्यवस्था के अनुपालन को लेकर कार्रवाई, लगभग 30 वाहनों से वसूला गया जुर्माना
अरवलबिहारराज्य

अरवल में ‘गरीब चौपाल’ में उमड़ा जनसैलाब, डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा—गरीबों की लड़ाई और उनकी आवाज को मजबूती देना हमारा संकल्प

अरवल में ‘गरीब चौपाल’ में उमड़ा जनसैलाब, डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा—गरीबों की लड़ाई और उनकी आवाज को मजबूती देना हमारा संकल्प

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

अरवल। हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) द्वारा आज अरवल के इंडोर स्टेडियम में ‘गरीब चौपाल’ का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में लोगों की व्यापक सहभागिता देखने को मिली। गाँवों से लोग अपने साधनों से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे और गरीबों, वंचितों एवं समाज के वंचित तबकों से जुड़े मुद्दों को लेकर आयोजित इस चौपाल में अपनी भागीदारी दर्ज कराई।

हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेकुलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा कि “गरीब चौपाल हमारे लिए कोई औपचारिक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह गरीबों के बीच जाकर उनकी पीड़ा, उनकी समस्याओं और उनके अधिकारों को समझने तथा उनकी आवाज को मजबूती देने का अभियान है। हम गरीबों के हमदम हैं और गरीबों की लड़ाई को मजबूती से लड़ना हमारा संकल्प है।

हमारे नेता और पार्टी के संरक्षक श्री जीतन राम मांझी जी ने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के सम्मान और अधिकार के लिए संघर्ष किया है। मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर सवर्णों के लिए भी 10 प्रतिशत आरक्षण की पहल की थी, जो यह बताता है कि उनकी राजनीति किसी एक जाति या वर्ग तक सीमित नहीं रही, बल्कि गरीब और वंचित व्यक्ति हमेशा उनके संघर्ष के केंद्र में रहा है।”

उन्होंने कहा, “आज उसी संघर्ष और विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए हम गरीब चौपाल के माध्यम से बिहार के एक-एक जिले, एक-एक प्रखंड और गाँव-टोले तक पहुंच रहे हैं। हमारा स्पष्ट मानना है कि आरक्षण का लाभ समाज के सबसे जरूरतमंद और लंबे समय से वंचित लोगों तक पहुंचना चाहिए। इसलिए आरक्षण के भीतर वर्गीकरण और ‘कोटे में कोटा’ की मांग को हम सामाजिक न्याय के व्यापक उद्देश्य से जोड़कर देखते हैं।

यह किसी का अधिकार छीनने की लड़ाई नहीं है, बल्कि जिनको अब तक अपेक्षित हिस्सेदारी नहीं मिली है, उन्हें उनका न्यायसंगत हिस्सा दिलाने की लड़ाई है। हमारी आवाज तब तक उठती रहेगी, जब तक समाज के अंतिम व्यक्ति तक अधिकार, सम्मान, अवसर और विकास नहीं पहुंचता।”

डॉ. सुमन ने आगे कहा, “गरीब की कोई एक जाति नहीं होती। गरीब किसी भी जाति, समुदाय या वर्ग का हो सकता है। उसकी तकलीफ को समझना और उसके अधिकार के लिए आवाज उठाना हमारी जिम्मेदारी है। गरीब चौपाल के माध्यम से हम लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं, उनके आवेदन ले रहे हैं और संबंधित स्तर तक उनकी बात पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। हमारा संकल्प है—गरीब की आवाज बने रहना, गरीब के हक की लड़ाई लड़ना और सामाजिक न्याय को जमीन पर मजबूत करना। जीतन राम मांझी जी ने संघर्ष का जो रास्ता दिखाया है, उसी रास्ते पर हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) आगे बढ़ रहा है।”

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार, विधायक ललन राम एवं रोमित कुमार, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजेश पाण्डेय, राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता श्याम सुन्दर शरण, प्रदेश उपाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह, बीपी सिंह एवं सुनील कुमार, शिवेंद्र सिंह, राजीव रंजन, राकेश रंजन, प्रदेश महासचिव आनंदी मुखिया सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अरवल जिला अध्यक्ष शिव कुमार पासवान ने की, जबकि प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता भीम सिंह ने मंच का संचालन किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में बंशी प्रखंड अध्यक्ष आनंदी जी, करपी प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद चंद्रवंशी जी, कुर्था प्रखंड अध्यक्ष प्रभात मांझी जी, कलेर प्रखंड अध्यक्ष सोनू कुमार तथा अरवल प्रखंड अध्यक्ष वैकुण्ठ नारायण सहित पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विभिन्न प्रखंडों से कार्यकर्ताओं और आम लोगों की सहभागिता से ‘गरीब चौपाल’ व्यापक जनसंवाद के मंच के रूप में आयोजित हुआ।

Check Also
Close