
पुर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति के लिए पिंडदान करने बटिया से गयाजी धाम पहुंचे परिजन
जमुई से चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट
पुर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति के लिए जमुई जिले से बड़ी संख्या में लोगों ने शनिवार को पिंडदान करने मोक्ष की नगरी गयाजी धाम पहुंचे । मोक्ष की नगरी गया जी धाम में चल रहे पितृपक्ष मेले में देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में आये पिंडदानियों ओर तीर्थ यात्रियों ने पिंडदान किया ।
जमुई जिले के सोनो प्रखंड अंतर्गत हेंठ बटिया गांव निवासी दामोदर सिंह एवं रामचन्द्र सिंह बरसोतिया गांव निवासी बलराम सिंह एवं दामोदर सिंह तथा भरत सिंह , बटिया बाजार निवासी गोपाल बरनवाल एवं बाबा झुमराज मोड़ बटिया निवासी सह पत्रकार चंद्रदेव बरनवाल ने अपने पुर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति के लिए पिंडदान एवं तर्पण किया ।
पंचमुखी हनुमान मंदिर बटिया के मुख्य पुजारी श्री मिथलेश पांडेय एवं सहयोगी के रुप में नागेश्वर पांडेय तथा गोविंद पांडेय के द्वारा समस्त पिंडदान कार्यक्रम संपन्न कराया गया ।
सर्व प्रथम फल्गु नदी में स्नान, तर्पण ओर पिंडदान , सीता कुण्ड में पिंडदान , बिष्णु पद मंदिर के समिप पिंडदान कर उनके पद चिन्हों पर पिंड चढ़ाया गया । इसके बाद कुपवैदी में प्री पिंडी श्राद्ध , प्रेत शीला में पिंडदान एवं 1000 फीट ऊंची पहाड़ पर विराजमान ब्रह्मा जी के चरणों में पिंड चढ़ाया गया ।
बोधगया में मुचलिंद सरोवर के किनारे पिंडदान , काकबली तालाब पर पिंडदान , अक्षय वट में पिंडदान , बेतरनी तालाब पर पिंडदान करने के पश्चात पिंडदान कार्यक्रम संपन्न कराया गया । ज्ञात हो कि मोक्ष की नगरी गयाजी धाम में श्रद्धालुओं ओर पिंडदानियों को पहुंचने का शिलशिला लगातार जारी है ।
प्रेतशिला , रामशिला , सीताकुंड , देवघाट एवं बिष्णु पद मंदिर सहित अन्य विभिन्न पिंडवेदियों ओर धार्मिक स्थलों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अपने पुर्वजों की आत्मा को शांति और मौक्ष की कामना के साथ पिंडदान एवं तर्पण किया ।
धार्मिक मान्यता के अनुसार गयाजी में फल्गु नदी के तट ओर अन्य सभी पिंडवेदियों पर पिंडदान ओर तर्पण करने से पुर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति होती है ।




















