दुर्गा पूजा को लेकर कुण्डवा चैनपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक

दुर्गा पूजा को लेकर कुण्डवा चैनपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक
ब्यूरो रिपोर्ट सुजीत कुमार
मोतिहारी/सिकरहना। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर कुण्डवा चैनपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूजा के दौरान क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा विधि-व्यवस्था को दुरुस्त रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देशों पर चर्चा की गई।
बैठक में प्रशासन एवं पुलिस पदाधिकारियों ने पूजा समितियों के सदस्यों और जनप्रतिनिधियों से शांतिपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के साथ दुर्गा पूजा मनाने की अपील की। साथ ही पूजा पंडालों, जुलूस एवं विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की बात कही गई।
अधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित नहीं करने की भी अपील की गई।
बैठक में पुलिस निरीक्षक घोड़ासहन अंचल, कुंडवा चैनपुर थानाध्यक्ष अमन कुमार पुलिस पदाधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधि, पूजा समिति के सदस्य एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।




















