[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

एक रात में उजड़ गया बिहार के किशनगंज का घर, इंदौर आग हादसे में 6 परिजन जिंदा जलेहाथ लगाते ही उड़ रहा प्लास्टर, बेगूसराय स्थित सिमरिया ब्रिज की गुणवत्ता पर बड़ा सवालअब बिहार में कुर्सी-टेबल की कमी नहीं, नेचर पॉलीप्लास्ट लिमिटेड ने शुरू किया उत्पादनथाना परिसर में शांति समिति की हुई ईद वा रामनवमी को लेकर बैठकबिहार सरकार की अपील बेअसर, 300 सीओ-राजस्व अधिकारी अभी भी हड़ताल पर…न्यायालय द्वारा निर्गत नोटिस के बाद सोनो पुलिस ने फरार अभियुक्त के घर चिपकाया इस्तेहारअन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की केंद्रीय सूची का उप-वर्गीकरण करना को लेकर निवेदनचिरैया थाना क्षेत्र से सुखा नशा कारोबारी हुआ गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई में जुटे अधिकारी धनबल-मशीनरी से जीती NDA, मगर हमारी लड़ाई खत्म नहीं, तेजस्वी यादव की हुंकारगैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर जिलाधिकारी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील
Crime Newsबिहारराज्यशेखपुरा

अरशद पहुंचे ईडी दफ्तर-पत्थर माफियाओं में मचा हडकंप, मामला राजमहल पहाड़ का…

अरशद ने ईडी से तनवीर आलम की भी गिरफ्तारी की मांग, ईडी दफ्तर में आलमगीर आलम से हो रही पुछताछ

रिमांड अवधि तीन दिन के और बढ़ी

रिपोर्ट रंजन कुमार ब्यूरो चीफ शेखपुरा 

शेखपुरा जिले के सुबे के चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता सह पर्यावरण प्रेमी सैयद अरशद नसर सोमवार को ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय रांची पहुंचे।

बताते चले की अरशद नसर द्वारा साहिबगंज जिले के राजमहल पहाड़ को बचाने व संवर्धन हेतु व जिले में चल रहे सभी अवैध स्टोन माईंस व क्रशर को बंद कराने को लेकर एनजीटी ईस्टर्न जोन कोलकाता में दायर याचिका संख्या-23/2017 में ईडी के एडिशनल डायरेक्टर देव्रत झा द्वारा बीते माह

हलफनामा दाखिल कर साहिबगंज जिले में एक हजार करोड़ से अधिक के अवैध खनन की पुष्टि करते हुए इसका किंगपिन सुबे के पुर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा को मानते हुए जांच जारी रहने की बात कही है।

इसी सिलसिले में अरशद नसर सोमवार को पत्थर कारोबारियों माफियाओं व भ्रष्ट पुलिस प्रशासनिक पदाधिकारियों का काला चिट्ठा लेकर ईडी दफ्तर पहुंचे।

अरशद ने टेंडर कमीशन घोटाला में आलमगीर आलम के पुत्र सह कांग्रेसी नेता तनवीर आलम की भी गिरफ्तारी की मांग ईडी से की है।

अरशद के ईडी दफ्तर पहुंचने से पत्थर कारोबारियों माफियाओं राजनीतिज्ञ व भ्रष्ट पुलिस प्रशासनिक पदाधिकारियों की धड़कने तेज़ हो गई है।

ये भी बताते चले की इसी ईडी दफ्तर में टेंडर कमीशन घोटाले में गिरफ्तार सुबे के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को रिमांड में लेकर पुछताछ जारी है सोमवार को पीएमएलए कोर्ट ने आलमगीर आलम की रिमांड अवधि तीन दिन और बढ़ा दी है.

अब देखना है कि खनन घोटाला व टेंडर कमीशन घोटाला सुबे में और क्या क्या गुल खिलाती और किस किस को अपने चपेटे में लेती है।

Check Also
Close