[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

आर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडर
अरवलटॉप न्यूज़बिहारराज्य

विश्व गायत्री परिवार द्वारा किया गया पौधारोपण का कार्यक्रम

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री परिवार जहानाबाद की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ के द्वारा लगातार 159वें रविवासरीय साप्ताहिक पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन रतनी फरीदपुर प्रखंड के कसवां गांव में अवनीश कुमार के निजी जमीन पर संपन्न हुआ।

पौधरोपण अभियान में अवनीश जी ने कहा कि हमारे जीवन की हर सॉंस वृक्षों के अनुदान की ऋणी है।हर मानव को अपनी सॉंसों का कर्ज चुकाने के लिये कम से कम पांच पौधे अनिवार्य रुप से लगाने चाहिए।

हमें जीवन में जीवित रहने के लिए जितनी आक्सीजन की आवश्यकता होती है वह न्यूनतम पांच पूर्ण विकसित वृक्षों द्वारा पूरी की जा सकती है।

जिले को हरा-भरा बनाने के लिए गायत्री परिवार द्वारा निःशुल्क साप्ताहिक पौधरोपण का कार्यक्रम चलाया जाता है।

जिले के सभी उर्जावान साथियों से सादर अनुरोध है कि इस कार्यक्रम से जुड़कर जिले को हरा-भरा बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायें।

              इस अवसर पर गायत्री परिवार के वृक्षारोपण कार्यक्रम के जिला प्रभारी रंगेश कुमार, जिला मीडिया प्रभारी बचन देव कुमार, कोषाध्यक्ष कौशल कुमार,हरीजी, श्यामनारायण कुमार, शंकर कुमार, विनोद कुमार, मुकेश कुमार, नागेन्द्र कुमार, अवनीश कुमार, अजीत शर्मा उपस्थित थे।

                  बचन देव कुमार

               जिला मीडिया प्रभारी

             गायत्री परिवार, जहानाबाद

Check Also
Close