[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

एक रात में उजड़ गया बिहार के किशनगंज का घर, इंदौर आग हादसे में 6 परिजन जिंदा जलेहाथ लगाते ही उड़ रहा प्लास्टर, बेगूसराय स्थित सिमरिया ब्रिज की गुणवत्ता पर बड़ा सवालअब बिहार में कुर्सी-टेबल की कमी नहीं, नेचर पॉलीप्लास्ट लिमिटेड ने शुरू किया उत्पादनथाना परिसर में शांति समिति की हुई ईद वा रामनवमी को लेकर बैठकबिहार सरकार की अपील बेअसर, 300 सीओ-राजस्व अधिकारी अभी भी हड़ताल पर…न्यायालय द्वारा निर्गत नोटिस के बाद सोनो पुलिस ने फरार अभियुक्त के घर चिपकाया इस्तेहारअन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की केंद्रीय सूची का उप-वर्गीकरण करना को लेकर निवेदनचिरैया थाना क्षेत्र से सुखा नशा कारोबारी हुआ गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई में जुटे अधिकारी धनबल-मशीनरी से जीती NDA, मगर हमारी लड़ाई खत्म नहीं, तेजस्वी यादव की हुंकारगैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर जिलाधिकारी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील
बिहारराज्यशेखपुरा

शेखपुरा: जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में नीति आयोग कोषांग की बैठक आयोजित

रिपोर्ट रंजन कुमार ब्यूरो चीफ शेखपुरा 

शेखपुरा जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में नीति आयोग कोषांग शेखपुरा की बैठक आहुत की गई है, बैठक सर्वप्रथम आगामी 4 से 6 जुलाई 2024 तक मनायें जाने वाले सम्पूर्णता अभियान की रूप-रेखा पर चर्चा की गई है।

ज्ञातव्य हो कि नीति आयोग भारत सरकार द्वारा सम्पूर्णता अभियान के तहत नीति आयोग के सूचकांक में से कुछ सूचकांकों को चिन्हित कर उन मापदंडों पर आकांक्षी जिला एवं प्रखंड स्तर पर परिपूर्णता प्राप्त करना है ताकि समावेशी विकास को बढ़ावा दिया जाना है।

इसके लिए सभी संबंधित विभागों का आगामी 3 महीनों का लक्ष्य निर्धारित कर उसके अनुसार कार्य योजना बनाकर प्रस्तुत करने को कहा गया है।

उन्होंने संपूर्णता अभियान को जान भाग्गीदारी अभियान में बदलने हेतु ज्यादा से ज्यादा प्रचार करने एवम लोगो को सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश नोडल पदाधिकारी नीति आयोग शेखपुरा को दिया है।

इसके अलावा जिला पदाधिकारी द्वारा आकांक्षी प्रखंड शेखोपुरसराय अंतर्गत डायबटीज एवं हाइपरटेंशन के स्क्रीनिंग करने हेतु सभी पंचायतों में विशेष कैंप का आयोजन करने तथा एक चलंत चिकित्सा दल का गठन करने का निदेश दिया गया।

साथ ही जीविका दीदीयों आशा एवं एएनएम आदि के सहयोग से आमजन के बीच जागरूकता फैलाने पर भी जोर देने को कहा गया किसानों के बीच सॉइल स्वास्थ्य कार्ड का तेज़ी से बना कर उन्हे वितरित करने का निर्देश जिला कृषि पदाधिकारी को दिया गया है।

इसके साथ ही उनके द्वारा नीति आयोग द्वारा पुरस्कार स्वरूप प्रदत राशि से क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा करते हुये योजनाओं को यथाशीघ्र पूर्ण करने का आदेश दिया गया है साथ ही जो योजनाएं पूर्ण हो चुकी है उन्हे आबिलंब संबंधित विभाग को हस्तांतरित कर कार्यशील बनाने को कहा गया है।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सिविल सर्जन भू अर्जन पदाधिकारी भूमि सुधार उप समाहर्ता सभी वरीय उप समाहर्ता नोडल पदाधिकारी नीति आयोग एवम सभी संबंधित पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी आदि उपस्थित थें।

Check Also
Close