[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

DM-SP की दो टूक: डीजे बजाया तो होगी कार्रवाई, मुहर्रम को लेकर सख्त निर्देश जारीलखनऊ अग्निकांड में 15 छात्रों की मौत के बाद जागा प्रशासन, कोचिंग और अस्पतालों की होगी कड़ी जांचपदभार ग्रहण करने के साथ ही एक्शन मोड में जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव मोतिहारीबिहार से यूपी तक पहुंची भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर की आग, इंसाफ के लिए सड़कों पर उतरा चंदौलीअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बाबा झुमराज धाम बटिया में योग शिविर का हुआ आयोजन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीपीएम स्कूल, जहानाबाद में योग कार्यक्रम आयोजित13 साल से फरार 50 हजार का इनामी पॉक्सो आरोपी गिरफ्तार, हिमाचल में छिपा ये था शातिरघोरदौड़ पोखर की जांच करने पहुंचीं एसडीओ मंगला कुमारी, ग्रामीणों की शिकायत पर अधिकारियों ने किया निरीक्षणचन्दौली पुलिस ने रचा कीर्तिमान: जिले के सभी 16 थानों को एक साथ मिला ISO सर्टिफिकेटसड़क सुरक्षा समिति की बैठक में गुड सेमेरिटन पुरस्कार से सम्मानित हुए दो राहवीर, सांसद राधामोहन सिंह ने किया सम्मानित
Crime Newsबिहारराज्यशेखपुरा

शेखपुरा:- बरबीघा में ठनका गिरने से आधा दर्जन जख्मी, दो रेफर -जाफरपुर गांव की घटना

रिपोर्ट रंजन कुमार ब्यूरो चीफ शेखपुरा 

शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र के जाफरपुर गांव में ठनका गिरने से आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। इसमें ज्यादातर बच्चे हैं। ठनका का घर के पास एक बगीचा में ही गिरा है।

सभी को बरबीघा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो बच्चे को शेखपुरा सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

चिकित्साक के अनुसार दोनों बच्चों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार जाफरपुर गांव में शादी विवाह का घर था।

परिवार के कई लोग जुटे हुए थे।इसी दौरान हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई तो घर के पास के बगीचा में एक पेड़ के नीचे परिवार के पांच बच्चे और एक उमेश महतो नामक 55 वर्षीय व्यक्ति भी बैठ गए।

इसी बीच वहां वज्रपात हो गया और सभी लोग उसमें घायल हो गए। जल्दबाजी में सभी को बरबीघा अस्पताल लाया गया ।

जहां सभी को चिकित्सा के सुविधा दी गई। इसमें सोनू कुमार एवं एक और बच्चे को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है।

Check Also
Close