[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

विकसित ग्राम पंचायत योजना को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजितझाझा में सेवा संकल्प अभियान के तहत सफाई व पौधारोपण52 घन मीटर जंगली जलावन लकड़ी जब्त, दो पिकअप वाहन पकड़े गएअरवल में पुलिस पदाधिकारियों व अनुसंधानकर्ताओं का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजितआज भी बारिश से राहत नहीं! 19 जिलों में येलो अलर्ट, कोसी बराज पर हाई अलर्टपूर्व 20 सूत्री उपाध्यक्ष व जदयू नेता जगदीश कुशवाहा को श्राद्धकर्म पर दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलिबिक्रमगंज: जनता दरबार में 107 परिवादियों की समस्याओं की हुई सुनवाईस्वतंत्रता सेनानी स्व. लक्ष्मी प्रसाद उर्फ फुलचंद माथुरी की 32वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, परिजनों ने किया भावपूर्ण स्मरणपोषण मेला का भव्य आयोजन, पोषण मेले में सजे सेहतमंद व्यंजन, स्वस्थ जीवन का दिया संदेशझाझा में मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती
अरवलबिहारराज्य

बिहटा–अरवल–औरंगाबाद रेल लाइन निर्माण को लेकर सांसद से मिले रेल आंदोलन के सूत्रधार मनोज सिंह यादव

बिहटा–अरवल–औरंगाबाद रेल लाइन निर्माण को लेकर सांसद से मिले रेल आंदोलन के सूत्रधार मनोज सिंह यादव

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट

अरवल। बिहटा–अरवल–औरंगाबाद रेल लाइन परियोजना में जमीन अधिग्रहण एवं निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग को लेकर रेलवे संघर्ष समिति के मुख्य संयोजक एवं रेल आंदोलन के सूत्रधार मनोज सिंह यादव ने जहानाबाद-अरवल के सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से मनोज सिंह यादव ने सांसद से अनुरोध किया कि वे रेल मंत्रालय एवं रेलवे विभाग के संबंधित अधिकारियों से संपर्क स्थापित कर परियोजना के लंबित कार्यों को शीघ्र शुरू कराने की पहल करें।

उन्होंने बताया कि बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग तथा रेलवे के महाप्रबंधक, हाजीपुर द्वारा अनुग्रह नारायण रोड से बिहटा तक नई रेल लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण का प्रस्ताव दिए जाने के बावजूद अब तक जमीनी स्तर पर किसी प्रकार का कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है।

मनोज सिंह यादव ने कहा कि बरसात के मौसम को देखते हुए भूमि अधिग्रहण एवं निर्माण कार्य में और अधिक विलंब जनहित के प्रतिकूल होगा। उन्होंने सांसद से आग्रह किया कि वे इस महत्वपूर्ण परियोजना को जल्द शुरू कराने के लिए सरकार और रेल मंत्रालय के समक्ष प्रभावी पहल करें।

उन्होंने कहा कि अरवल जिले का संसद में प्रतिनिधित्व करने वाले सांसद होने के नाते क्षेत्र की जनता की उम्मीदें उनसे जुड़ी हैं और इसी विश्वास के साथ उन्हें यह ज्ञापन सौंपा गया है।

Check Also
Close