[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

पचपकड़ी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शराब सेवन व पुराने मामलों में 10 अभियुक्त गिरफ्तारचकिया एबीएसए खंड शिक्षा अधिकारी कि लापरवाही हदनौगढ़ में स्वास्थ्य व्यवस्था फेल अवैध अस्पताल का खुला खेलनौगढ़ में स्वास्थ्य व्यवस्था फेल अवैध अस्पताल का खुला खेलसिसहनी के समधी से झगड़े के बाद महिला ने फंदे से लटककर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहरामगुरहनवा सड़क हादसे में घायल इंद्रजीत साह की इलाज के दौरान मौत, आरोपी चालक गिरफ्तारशिक्षा से वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरणआंदोलन की पाठशाला बनते शिक्षण संस्थान! क्या भारत में शैक्षिक लोकतंत्र का नया अध्याय शुरू हो रहा है?झाझा के रविकिशन ने लखीसराय में उड़ाया गर्दा, उम्र महज 11 साल लेकिन क्रिकेट खेलता है बबाल।जमुई जिला शिक्षा पदाधिकारी धनन्जय पासवान ने किया विद्यालय का किया निरीक्षण, बच्चों के बीच जाकर….
Crime Newsजमुईबिहारराज्य

तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को कुचला मौके पर मौत, परिजनों ने किया सड़क जाम

जमुई गिद्धौर से रोहित कुमार की रिपोर्ट 

जमुई जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र के सरसा मोड़ के समीप अनियंत्रित ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को कुचला जिससे कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार मुंगेर जिला के खड़गपुर खास निवासी महिला रीता देवी अपने दामाद के साथ स्कूटी से गिद्धौर अपने रिश्तेदार ललन राम के घर जा रही थी।

कि जमुई की ओर से तेज रफ्तार से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने गिद्धौर थाना क्षेत्र के सरसा मोड भौराटांड़ के समीप महिला को कुचल दिया और ट्रक चालक ट्रक ले मौके पर से भाग निकला।

हालांकि ट्रक गिद्धौर बाजार में खड़ा कर चालक भागने में सफल रहा।ट्रक को गिद्धौर पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।

वहीं घटना से गुस्साए परिजनों ने सरसा मोड एन एच 333 को लगभग तीन घंटे तक जाम कर दिया।

जिससे सड़क के दोनों तरफ लंबी वाहन की कतार लग गई। और परिजनों ने वरीय पदाधिकारी और मुआवजे की मांग अड़े रहे।

वहीं गिद्धौर थानाध्यक्ष रीता कुमारी एस आई रंजित कुमार के द्वारा परिजनों को काफी समझाने बुझाने व आश्वासन के बाद सड़क जाम तुड़वाया और शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल जमुई भेज दिया। वहीं गिद्धौर पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुट गई।

Check Also
Close