[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

पताही वाहन जाँच में छः वाहनों से 6000 का काटा गया चालानविधानसभा में 3.47 लाख करोड़ का बजट पेश, सस्ते मकान और 5 नए एक्सप्रेस-वे देगी बिहार सरकारबैरगनिया में संपूर्णता अभियान 2.0 की शुरुआतआर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोग
बिहारराज्यरोहतास

मनुष्य अपने भक्ति से गुरु के माध्यम से परमपिता परमेश्वर को प्राप्त कर सकता है:- त्यागी जी महाराज

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ (रोहतास) दावथ प्रखंड क्षेत्र के मलियाबाग के समीप परमानंद कुटी धाम परमेश्वरपुर पयहारी आश्रम में गुरु पूर्णिमा पर रविवार को हवन आरती व भजन कीर्तन के साथ प्रसाद वितरण व विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आज्ञानुसार दास उपेंद्र बाबा पयहारी जी ने बताया कि हमारे गुरु भाई श्री श्री 108 त्यागी जी महेश्वरदास पयहारीजी के सानिध्य मे गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आरती व पूजन के साथ शुरू हुआ।

उसके बाद त्यागी जी महाराज ने अपने शिष्यों को गुरुवाणी व सत्संग के माध्यम से संदेश दिया कि गुरु के बिना ज्ञान अधुरा है।

इस संसार रुपी भवसागर से पार उतारने वाले एक मात्र गुरु हीं है। जो अंधकार से प्रकाश की और ले जाते हैं।

जिस प्रकार अंधेरे में कुछ दिखाई नहीं देता उसे देखने के लिए दीपक की आवश्यकता होती है। उसी तरह जीवन में भी एक गुरु की आवश्यकता है। मनुष्य अपनी भक्ति से गुरु के माध्यम से परमपिता परमेश्वर को भी प्राप्त कर सकता है।

और इसके लिए सच्चा श्रद्धा और भक्ति होनी चाहिए। सिर्फ औपचारिकता पूरा करने से नहीं हो सकता। इसके लिए हृदय से गुरु के प्रति आदर समर्पित करना चाहिए।

भोजपुरी गायक, लालबाबू व्यास, अशोक मिश्रा, रितेश राज, अभिजीत राज, भुअर दीवाना, देशी दीपक कृष्णा वासुदेव, पवन बाबू, चंदन यादव, पप्पू अकेला, खुशबू राज, सोनू दीवाना, प्रीति तराना, दिव्या ज्योती, नेहा राज, लभली गुप्ता, अनिरुद्ध सिंह, इंदु सिंह, सहित कई कलाकारों ने अपने भजन के माध्यम से भाव विभोर कर दिया।

कार्यक्रम संचालन भोजपुरी का उभरता हुआ नायक गोल्डन प्रिय ने किया। वही बिहार के प्रसिद्ध एंकर आकाश बाबा के जादुई आवाज ने सभी पर जादू कर दिया।

Check Also
Close