[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
अरवलबिहारराज्य

पंचायत भवन में नही पहुँचते पंचायत कर्मी लोग परेशान

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

वंशी. कोचहासा पंचायत भवन बन्द रहने से पंचायत के लोगों को जाति आवासीय आय मृत्यु प्रमाण पत्र पारिवारिक सदस्यता जॉब कार्ड में बनाने राशन कार्ड बनाने के लिए 10 किलोमीटर लम्बी दूरी तय कर करपी प्रखंड मुख्यालय आने जाने को विवश है.

जिविका दीदी एवं ग्रामीणों ने बताया कि 26 जनवरी एवं 15 अगस्त को ही मुखिया जी झंडातोलन करने पंचायत भवन आते है.

झण्डा फहरा कर आवाम लोगों से दो दो रजिस्टर पर बिना प्रोसोडिंग के हस्ताक्षर करवा लेते है.

सरकार ने पंचायत के लोगों को अपने पंचायत भवन में पंचायत के डाटा ऑपरेटर को बहाल किया है. जहां पंचायत के लोगों को प्रखंड का चक्कर नही लगाने पड़े.

लेकिन कोचहासा पंचायत के रोजगार सेवक पंचायत सचिव राजस्व कर्मचारी आवास सहायक से कार्यो के लिए महीनों प्रखंड का चक्कर काटने पड़ते है.

जिविका दीदियों ने बताया कि साप्ताहिक बैठक के लिए पंचायत भवन पर जाते है. जहां पंचायत भवन बन्द रहती है.

कोचहासा पंचायत भवन को सरकार ने लाखों रुपए खर्च कर मरम्मति करवाई. विजली कनेक्शन से जोड़ा गया.

लेकिन आज तक पंचायत भवन में वाई फाई नेट सुविधा नही पहुची. दो कमरा के पंचायत भवन है .जहां आज भी पंचायत भवन में सरकारी सुविधाओं का अभाव है.

इस सम्बंध में मुखिया अवन्ति देवी एवं पंचायत सचिव रत्नेश कुमार से बात करना चाहा.लेकिन ना पंचायत भवन में भेंट हुई ना मोबाईल पर बात हो सका.

जीविका समूह के मानती देवी सुनीता देवी समेत अन्य महिलाओं ने जिलाधिकारी वर्षा सिंह से जांचोउपरांत पंचायत भवन में पंचायत कर्मी को बैठने को मांग किया है.

Check Also
Close