[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

दिवाली की रात खेत में दफनाई गई 15 वर्षीय किशोरी की लाश, भाई गिरफ्तार; करीब 16 लोगों की संलिप्तता आई सामनेछठ पर्व को लेकर यात्रियों को उनके घर तक पंहुचाने को रेलवे है तत्पर।सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावक
अरवलबिहारराज्य

कांवरिया को ठहरने खाने पीने दवा चिकित्सा का लगा निःशुल्क शिविर

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

वंशी. एनएच110 अरवल जहानाबाद मुख्य मार्ग में परियारी बाजार शांतिपुरम में शनिवार को कांवरियों के लिए शिविर में निशुल्क खानपान की व्यवस्था चिकित्सा सुविधा का शुभारंभ किंजर थाना प्रभारी राज कौशल पुलिस अवर निरीक्षक रवि रंजन कुमार पी टी सी शशि कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

इस कांवरिया सेवा समिति के द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी परियारी बाजार शांतिपुरम में कांवरियों को ठहरने, भोजन, चाय, नाश्ता, शरबत एवं चिकित्सा सेवा का प्रबंध किया गया है.

इस मौके पर सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ ज्योति प्रसाद ने बताया कि देवकुंड धाम में बाबा दूधेश्वर नाथ के शिवलिग पर गंगा जल चढ़ाने का विशेष महत्त्व है.

इसके लिए श्रद्धालु कावर में जल भरकर 115 किलोमीटर पदयात्रा करते हुए देवकुंड धाम जाते हैं और बाबा दूधेश्वर नाथ को जल अर्पित करते हैं.

कांवरियों के लिए चाय पानी दवा एवं रात्रि विश्राम की व्यवस्था नि:शुल्क की गई है. किसी भी चीज की कठिनाई नही हो इसके लिए विशेष ध्यान दिया जाता है.

मौके पर उपस्थित समिति के सचिव ओमप्रकाश विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष सुमन सिंह रामेश्वर सिह रंजू सिह अनिल सिंह पुरुषोत्तम कुमार प्रमोद कुमार देव कुमार पासवान रामजीवन विश्वकर्मा संजय साव अखिलेश साव योगेंद्र ठाकुर चंद्रमा विश्वकर्मा शत्रुघ्न विश्वकर्मा आदि लोग मौजूद थे।

Check Also
Close