[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
अरवलबिहारराज्य

अति पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम का गठन की मांग 

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

भाजपा राज्यसभा सांसद डॉ भीम सिंह चंद्रवंशी ने सदन में अपनी बात रखते हुए केन्द्र सरकार से मांग रखा की राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम को और व्यापक बनाते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अति पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम बनायी जाय इससे अति पिछड़ा वर्ग को विकास में सहायक होगा।

आगे सदन में अपनी बात रखते हुए डॉ भीम सिंह ने कहा की पिछड़ा वर्ग की बड़ी आबादी है।

इसमे अति पिछड़ा वर्ग की आबादी आर्थिक रूप से काफी कमजोर है, जिसका मूल रूप से पेशा खेतिहर मजदूर, काश्तकार, दस्तकार, शिल्पकार, पशुपालक तथा समाज सेवा करने वाले लोग है।

विज्ञान की प्रगति एवं कल कारखाना की विकास से ग्रामीण स्तर के दस्तकार शिल्पकार लोग बेरोजगार हो गए है ,नयी टेकनौलॉजी आने से बहुत से लोग अकुशल मजदूर होकर बेरोजगारी का मार झेल रहे है।

इस प्रस्थिति में सदियों से चली आ रही कठोर एवं जटिल व्यवस्था जी रहे अतिपिछड़ा समाज को उस्थान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अति पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम की अति आवश्यक है।

पूर्व जिला पार्षद सह भाजपा जिला उपाध्यक्ष आनंद कुमार चंद्रवंशी ने प्रेस ब्यान जारी कर कहा की भाजपा राज्यसभा सांसद डॉ भीम सिंह जी अति पिछड़ों के भविष्य के लिए कई मुद्दा संसद में उठाए हैं यह गरीबों के मसीहा है।

Check Also
Close