[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

पूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगी
टॉप न्यूज़पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

इंडो नेपाल बार्डर सड़क निर्माण में बाधा को किया गया दूर, निर्माण कार्य शुरू 

बेतिया मैनाटांड संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत भेड़िहरवा गांव के पास इंडो नेपाल बार्डर सड़क निर्माण में भू धारी द्वारा किये जा रहे अड़चन को सीओ आशीष आनंद, बीपीआर‌ओ गोविंद कुमार, मैनाटाड़ थानाध्यक्ष मंटू कुमार आदि के उपस्थिती में दूर किया गया। अधिकारियों के देखरेख में सड़क निर्माण कार्य आरंभ कराया गया।

सीओ आशीष आनंद ने बताया कि इंडो नेपाल बार्डर सड़क में भेड़िहरवा के पास खाता संख्या 79 और 81,खेसरा 172 और 167 में अधिग्रहित भूमि के एवज में 27 लाख 56 हजार रैयत भूमि मालिक को दिया जा चुका है।

फिर भी ‌सीमा सड़क निर्माण में भूमि दखल करने में अनावश्यक रूप से भूमि मालिक के द्वारा अवरोध उत्पन्न किया जा रहा है। जिससे सड़क निर्माण में दिक्कत आ रहा है।

ऐसे में अवरोध दूर करने के लिए एसडीएम के निर्देश के आलोक में सड़क निर्माण में हो रही अड़चनों को दूर कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है।

Check Also
Close